मनेंद्रगढ़ ! मारवाड़ी युवा मंच शाखा तेजस्विनी मनेंद्रगढ़ ने शनिवार को स्थानीय राजस्थान भवन में कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए कोरोना वारियर्स का सम्मान समारोह आयोजित किया ! इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में सरगुजा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त भरतपुर सोनहत विधायक गुलाब कमरों एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में मनेंद्रगढ़ विधायक डॉ विनय जायसवाल, नगर पालिका अध्यक्ष प्रभा पटेल व पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष राजकुमार केसरवानी उपस्थित रहे ! कोरोना वारियर्स का सम्मान कोरोना काल में कोरोना से शहीद हुए लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित कर किया गया ! कोरोना वारियर्स सम्मान समारोह में कोरोना वारियर्स के रूप में पुलिस विभाग, स्वास्थ्य विभाग व नगर पालिका के चिन्हित लोगों का सम्मान किया गया जिसमें पुलिस विभाग के अधिकारी कर्मचारी, डॉक्टर एवं नगर पालिका के सफाई कर्मचारी शामिल रहे! प्रशासन से नायब तहसीलदार विप्लव श्रीवास्तव का सम्मान किया गया ! मारवाड़ी युवा मंच तेजस्विनी शाखा के द्वारा चेंबर ऑफ कॉमर्स, कैट, पत्रकार सहित अन्य सामाजिक संस्थाओं का सम्मान कोरोना वारियर्स के रूप में किया गया! इस अवसर पर मुख्य अतिथि विधायक गुलाब कमरों का सम्मान फाइटर मैन की उपाधि देकर किया गया साथ ही विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित मनेंद्रगढ़ विधायक डॉक्टर विनय जयसवाल नगर पालिका अध्यक्ष प्रभा पटेल एवं पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष राजकुमार केसरवानी का सम्मान किया गया! अपने उद्बोधन में मनेंद्रगढ़ विधायक डॉ विनय जायसवाल, नगर पालिका अध्यक्ष प्रभा पटेल, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष राजकुमार केसरवानी, चेंबर ऑफ कॉमर्स के प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज जैन ने मारवाड़ी युवा मंच तेजस्विनी शाखा मनेंद्रगढ़ द्बारा आयोजित कोरोना वारियर्स सम्मान समारोह की सराहना की और साधुवाद ज्ञापित किया ! मुख्य अतिथि भरतपुर सोनहत विधायक गुलाब कमरों ने कहा कि परिवार में अगर किसी सदस्य को कोरोना पॉजिटिव निकल आता था तो परिवार के लोग दूरी बना लेते थे ऐसे समय में पुलिस, डॉक्टर, नर्स उनकी सेवा में लगकर अपनी जान को हथेली में रखकर काम करते थे और उनकी जान बचाने का काम दिन रात करते थे! जिनकी जितनी भी सराहना की जाए कम है ! उन्होंने कहा कि जब सब काम कर रहे थे तो ऐसे समय में वे भी अपने परिवार के साथ कैसे घर में रहते उन्होंने भी अपने घर को छोड़कर और जनता की सेवा में अपने आप को समर्पित कर दिया! दवाई से लेकर सभी तरह की व्यवस्था जुटाने में वे जुट गए थे ! उन्होंने कहा कि संकट अभी टला नहीं है लोग सावधानी बरतें आने वाले समय में जो भी समस्याएं आएगी वे सब के साथ मिलकर लड़ेंगे! विधायक गुलाब कमरों ने मारवाड़ी युवा मंच शाखा तेजस्विनी मनेंद्रगढ़ के कोरोना वारियर्स सम्मान समारोह की कंठ मुक्त दिल से सराहना की ! मुख्य अतिथि गुलाब कमरों सहित विशिष्ट अतिथि के रुप में उपस्थित मनेंद्रगढ़ विधायक डॉ विनय जयसवाल नगरपालिका अध्यक्ष प्रभा पटेल ने मारवाड़ी युवा मंच शाखा तेजस्विनी मनेंद्रगढ़ की सभी महिला सदस्यों का पौधा भे॑टकर सम्मानित किया ! इस दौरान मारवाड़ी युवा मंच शाखा तेजस्विनी महिला मंच की अध्यक्ष प्रीति पोद्दार ने सफल कार्यक्रम के लिए सभी अतिथियों व कोरोना वारियर्स के प्रति आभार प्रगट किया ! कार्यक्रम को संपन्न कराने में अध्यक्ष प्रीति पोद्दार, उपाध्यक्ष रीता अग्रवाल, सचिव समता खेड़िया एवं कोषाध्यक्ष बबीता खेड़िया सहित उनकी पूरी टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा !

Categorized in: