बलरामपुर पुलिस अधीक्षक बलरामपुर मोहित गर्ग ने कुसमी थाना का किया वार्षिक निरीक्षण पुलिस अधीक्षक बलरामपुर द्वारा थाना भवन, बैरक एवं कैंपस की साफ-सफाई, माल खाना, दस्तावेजों की रखरखाव, जब्ती माल एवं तख्तियां का विस्तृत निरीक्षण किया गया। साफ सफाई एवं रखरखाव अच्छा पाए जाने पर पुलिस अधीक्षक ने थाना प्रभारी कुसमी की सराहना की तथा थाना में रजिस्टर एवम दस्तावेजों को अद्यतन पाया गया, दस्तावेजो में दैनिक कार्यवाहियों की इंट्री की जा रही है। पुलिस अधिक्षक द्वारा लंबित प्रकरणों को समयसीमा निर्धारित कर निकाल करने निर्देशित किया गया।
थाना में प्राप्त लंबित शिकायतों के अवलोकन पर कुछ पुरानी शिकायतें लंबित पाए जाने पर थाना प्रभारी को शीघ्र पूर्ण करने को आदेशित किया गया।
थाना कुसमी में पदस्थ समस्त कर्मचारियों को कर्तव्य निर्वहन के दौरान निर्धारित वेशभूषा में रहने अपने कर्तव्यों का निर्वहन ठीक ढंग से करने तथा आमजन की समस्याओं का विधि अनुसार शीघ्र एवं त्वरित निराकरण करने हेतु निर्देशित किया पदस्थ अधिकारी कर्मचारियों को ड्यूटी के दौरान सावधानी बरतने अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से पालन करने के निर्देश दिए गए।

कर्मचारियों की समस्या सुने एसपी
पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग ने थाना कुसमी में पदस्थ अधिकारी कर्मचारियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और यथासंभव निराकरण करने का आश्वासन दिया

Categorized in: