अंबिकापुर – पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक ने पार्षद व उसके पति को गाली गलौज करते हुए कट्टे से जान से मारने की धमकी दिया है। इस दौरान युवक पार्षद के घर के खिलड़की की कांच को पत्थर फेंक कर तोड़ दिया है। पार्षद ने इसकी रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शमा प्रविण मायापुर के निवासी है और वार्ड क्रमांक ३० के पार्षद है। गुरुवार की दोपहर को शमा प्रविण अपने पति कलीम अंसारी के साथ घर में थीं। इसी दौरान मोहल्ले के ही अब्दुल उर्फ बौधा पुरानी रंजिश को लेकर गाली गलौज करते हुए घर पर पत्थर फेंक रहा था। मना करने पर कट्टे से पार्षद व उसके पति को जान से मारने की धमकी दी। शमा प्रविण ने इसकी रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी अब्दल उर्फ बौधा के खिलाफ धारा २९४, ४२७, ५०६ के तहत अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Categorized in: