अंबिकापुर – एसईसीएल में नौकरी लगवाने के नाम पर ४ लाख ३ हजार रुपए ठगी का मामला सामने आया है। पीडि़त ने इसकी रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराया है। पुलिस ने एक के खिलाफ नामजद अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार ३२ वर्षीय ज्ञान प्रकाश यादव पिता केदारनाथ यादव गांधीनगर का निवासी है। सितंबर २०२० में इसकी पहचान मिशन चौक निवासी आशुतोष राय से हुई थी।

आशुतोष राय ने ज्ञान प्रकाश को एसईसीएल में नौकरी लगवा देने का झांसा दिया था। नौकरी लगवाने के नाम पर ५ लाख रुपए की मांग की थी। ३ लाख एडवांस व २ लाख रुपए नौकरी लगने के बाद देने की बात हुई थी। नौकरी के झांसे में आकर ज्ञान प्रकाश ने अपनी स्कॉर्पियो बेच कर चेक व नगद कुल ४ लाख ३ हजार रुपए आशुतोष को दे दिया था। इसके बाद न तो उसकी नौकरी लगी और न ही रुपए वापस किया। ज्ञान प्रकाश ने इसकी रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराया है। रिपोर्ट पर पुलिस ने आशुतोष के खिलाफ धारा ४२० के तहत अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Categorized in: