रामानुजगंज(विकाश कुमार केशरी)- नेशनल मुवमेंट फार ओल्ड पेंशन स्कीम एवं छत्तीसगढ़ अंशदायी पेंशन कर्मचारी कल्याण संघ के संयुक्त तत्वाधान से प्रदेश में पुरानी पेंशन बहाली को लेकर कर्मचारियों द्वारा संघर्ष किया जा रहा है इसके लिए विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम अनुनय विनय निवेदन तथा ज्ञापन सौंपा जा रहा है 11 जून को स्वर्गीय इंद्र कुमार ध्रुव की स्मृति में बलिदान दिवस पर विजय बंधु एवं राकेश सिंह के नेतृत्व में पुरे छत्तीसगढ़ में छत्तीसगढ़ अंशदायी पेंशन कर्मचारी कल्याण संघ के कर्मचारियों द्वारा सभी सरपंचो से लेकर सासंदो विधायकों को ज्ञापन सौंपा गया था उसे संज्ञान में लेकर दिनांक 09 जुलाई 2020 को मुख्यमंत्री सचिवालय के मुख्यमंत्री के उप सचिव सौम्या चौरसिया ने छत्तीसगढ़ शासन के वित्त विभाग के अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर पुरानी पेंशन बहाली के संबंध मे अवगत कराया गया है उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि 1.11.2004 से बंद पुरानी पेंशन योजना को फिर से बहाल किया जाए विजय बंधु द्वारा मुख्यमंत्री जी को लिखे पत्र को संज्ञान में लेकर यह पत्र जारी किया गया है 11 जून को दिए गए ज्ञापन का निराकरण करने को कहा गया इस संबंध में छत्तीसगढ़ अंशदायी पे ंशन कर्मचारी कल्याण संघ के पूरे प्रदेश के पदाधिकारियों द्वारा सरपंचों विधायकों सांसदों तथा अन्य जनप्रतिनिधियों को ज्ञापन सौंपा गया था प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने कहा कि हम आगे भी संघर्ष जारी रखेंगे जब तक पुरानी पेंशन बहाली नहीं हो जाती तब छत्तीसगढ़ में पुरानी पेंशन बहाली को लेकर सभी संगठनों के पदाधिकारियों के साथ रणनीति बनाकर पुरे प्रदेश में कार्यक्रम किया जाएगा। उक्त आशय की जानकारी बलरामपुर रामानुजगंज जिला प्रभारी उपेन्द्र कुमार सिंह एवं संघ के ब्लाक अध्यक्ष प्रदीप चौबे के द्वारा जारी किया गया।

Categorized in: