मनेंद्रगढ़ ! मनेंद्रगढ़ शहर में रविवार को एक कोरोना पॉजिटिव मरीज पाया गया है जिसे कोविड 19 अस्पताल बिलासपुर ले जाया गया है ! मिली जानकारी के अनुसार शहर के वार्ड नंबर 18 सिविल लाइन निवासी एक व्यक्ति जनपद पंचायत पेंड्रा में कार्यरत है वह शनिवार को अपने परिवार से मिलने अपने घर मनेंद्रगढ़ आया हुआ था जो कोरोना पॉजिटिव पाया गया है ! उसे कोविड-19 अस्पताल बिलासपुर ले जाया गया है वही उसके परिजनों को क्वॉरेंटाइन सेंटर में रखा गया है ! कोरिया जिले में अब तक 86 कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए गए हैं जिसमें 70 मरीज पूरी तरह से स्वस्थ होकर अपने घर लौट गए हैं एवं 16 कोरोना पॉजिटिव मरीजों का उपचार जारी है !

Categorized in: