रामानुजगंज(विकाश कुमार केशरी)- 7 वर्षीय हंसराज आयाम जो कक्षा दूसरी में पढता है उसे बलरामपुर रामानुजगंज जिले के पुलिस अधीक्षक टी आर कोसीमा ने आज बाल आरक्षक के पद में नियुक्ति दी एवं हंसराज के उज्जवल भविष्य की कामना की।

             पुलिस अधीक्षक टी आर को सीमा ने बताया कि हंसराज के पिता मनबोध आयाम की सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी जिनके मृत्यु उपरांत उनके बड़े पुत्र को आज बाल आरक्षक के रूप में नियुक्ति दी गई। श्री कोसीमा ने हंसराज को के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए हंस को खूब मन लगाकर पढ़ाई करने की समझाइश दी।

हंसराज  के साथ पुलिस अधीक्षक ने की आत्मीय चर्चा- 7 वर्षीय हंसराज को बाल आरक्षक के रूप में नियुक्ति देने के बाद पुलिस अधीक्षक टी आर कोसीमा ने हंसराज के साथ आत्मीयता से लंबी चर्चा की। हंसराज  को पुलिस परिवार का सदस्य के रूप में सम्मिलित होने के बाद पुलिस अधीक्षक ने हंसराज का मनोबल बढ़ाया एवं कहा कि हम सब आपके साथ हर समय खड़े है।

Categorized in: