बैकुंठपुर। नगर पालिका परिषद बैकुंठपुर के वार्ड नंबर 16 में वार्ड पार्षद व नेता प्रतिपक्ष अन्नपूर्णा सिंह के प्रयासों से विकास कार्य लगातार जारी है। त्योहार प्रारंभ होते ही नेता प्रतिपक्ष नगर पालिका परिषद बैकुंठपुर अन्नपूर्णा प्रभाकर सिंह के द्वारा वार्ड को आकर्षक  एवं सुंदर बनाने के लिए सड़क किनारे लगे पेड़ों का रंग रोगन करा कर आकर्षक एवं सुंदर बनाया जा रहा है। वहीं वार्ड में सुबह शाम काफी संख्या में लोग आना जाना करते हैं व प्रेमाबाग मंदिर परिसर में भक्ति भाव से पूजा करने आते हैं। यहां  डॉक्टर कॉलोनी भी है जिसे देखते हुए जगह जगह सीमेंट की कुर्सी लगाई गई है ताकि कुछ समय बैठकर विश्राम किया जा सके। अन्नपूर्णा प्रभाकरसिंह नगर व वार्ड के विकास को लेकर हमेशा सक्रिय रहती है। और शहर के गणमान्य लोगों से राय लेकर छत्तीसगढ़ शासन की समस्त योजनाओं का नगर के हर एक व्यक्ति तक मूलभूत सुविधाओं को  कैसे पहुंचाया जाए इस पर नगर पालिका परिषद बैकुंठपुर और प्रशासन का ध्यान आकर्षण करवाते हुए मांग करते रहती हैं

छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया को चरितार्थ करते हुए नगर पालिका परिषद बैकुंठपुर की नेता प्रतिपक्ष अन्नपूर्णा सिंह एवं विधायक अंबिका सिंहदेव का बोर्ड “हमर पारा प्रेमाबाग गढ़हेलपारा

 आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। वार्डों में घुसते ही विकास चारों तरफ दिखने लगता है महिला ग्रहणी होते हुए भी समय निकालकर समाज सेवा करते हुए महिलाओं को भी रोजगार उपलब्ध करा रही हैं। जिला स्तरीय कई खेल भी आयोजन करा चुकी हैं। वही नेता प्रतिपक्ष अन्नपूर्णा प्रभाकर सिंह का कहना है कि हम जनता के चुने हुए प्रतिनिधि हैं, उनकी समस्याओं का समाधान करना हमारी प्राथमिकता है। उन्होंने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि शहर को स्वच्छ सुंदर बनाने में आप सभी सहयोग करें।

Categorized in: