मनेंद्रगढ़ (शुद्धूलाल वर्मा) ! नगर पालिका क्षेत्र में हो रहा एनएच के निर्माण कार्य में लगी पोकलेन मशीन के द्वारा नगर पालिका की पाइपलाइन को क्षतिग्रस्त कर दिया गया जिससे नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 1 से वार्ड क्रमांक 8 तक जल प्रदाय व्यवस्था बाधित हो गया जिससे आधे शहर के लोगों में पानी की समस्या उत्पन्न हो गई ! पाइपलाइन क्षतिग्रस्त किए जाने की जानकारी मिलने पर नगर पालिका अध्यक्ष, उपाध्यक्ष सहित दर्जन भर से ज्यादा पार्षद मौके पर पहुंचकर एनएच के खिलाफ आक्रोश व्यक्त करते हुए धरना देकर एनएच के कार्य में लगी पोकलेन मशीन को रुकवा दिया ! मिली जानकारी के अनुसार नेशनल हाईवे राष्ट्रीय राजमार्ग के चौड़ीकरण का काम इन दिनों चल रहा है जिस कार्य में पोकलेन मशीन लगी हुई है ! एनएच के सड़क चौड़ीकरण कार्य में लगी पोकलेन मशीन के द्वारा खुदाई करते समय नगरपालिका की पाइपलाइन को क्षतिग्रस्त कर दिया गया जिससे नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 1 से लेकर वार्ड क्रमांक 8 तक नगर पालिका की पानी सप्लाई व्यवस्था बाधित हो गई जिससे लोगों के सामने जल संकट उत्पन्न हो गया ! बताया जा रहा है कि नगर पालिका क्षेत्र से गुजरी हुई एनएच की सड़क में जब से चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है तब से कई बार नगरपालिका की पाइपलाइन को क्षतिग्रस्त किया जा चुका है जिससे लोगों को कई बार पानी के संकट से जूझना पड़ा है ! पूर्व में नगरपालिका के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, पार्षदों सहित एनएच व पीएचई के अधिकारियों के बीच एसडीएम की उपस्थिति में बैठक रखी गई थी जिसमें यह कहा गया था कि एनएच की खुदाई करते समय सावधानी बरती जाए और सड़क के किनारे नगर पालिका की गुजरी हुई पाइपलाइन को बचाकर सड़क की खुदाई की जाए ! लेकिन एनएच के अधिकारियों द्वारा गंभीरता नहीं दिखाने और कार्य में लगी पोकलेन मशीन के द्वारा लापरवाही पूर्वक नगर पालिका की पाइप लाइन को क्षतिग्रस्त कर दिया जा रहा है जिससे आए दिन आधे शहर की आबादी में पानी का समस्या उत्पन्न हो रही है ! मौहारपारा में एक बार फिर नगर पालिका की पाइपलाइन क्षतिग्रस्त कर दिए जाने से वार्ड नंबर 1 से वार्ड नंबर 8 तक के रहवासियों में जल संकट उत्पन्न हो गया! जिसकी जानकारी मिलने पर नगर पालिका की अध्यक्षा प्रभा पटेल ,उपाध्यक्ष कृष्ण मुरारी तिवारी, जल प्रभारी नागेंद्र जायसवाल, पार्षद अजय जयसवाल, मोहम्मद हुसैन, अजीमुद्दीन अंसारी , मोहम्मद सईद,रूबी पासी, मनोनीत पार्षद गिरधर जायसवाल, , रोमा चटर्जी, ज्योति मजूमदार, सांसद प्रतिनिधि राजकुमार जैन, पूर्व पार्षद जमील साह, गोपाल गुप्ता, इमरान खान, गीता पासी, ओम प्रकाश सहित एक दर्जन से भी ज्यादा पार्षद मौके पर पहुंचकर एनएच के खिलाफ आक्रोश प्रगट करते हुए धरने में बैठ गए और एनएच के कार्य में लगी पोकलेन को बंद करा दिया। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं पार्षदों ने राष्ट्रीय राजमार्ग व पीएचई विभाग के अधिकारियों को मौके पर बुलाकर समस्या का निराकरण कराने की मांग पर अड़े रहे।

Categorized in: