अंबिकापुर। राष्ट्रीय पर्वों पर मंत्रियों एवं सरकारी महकमे के चंद लोगों के घर तक आमतौर पर फहराए जाने वाले तिरंगे की पहुंच अब खर्रानगर के पहाड़ी कोरवा दशरथ, एतवार, उर्मिला और अनीता के घर तक हुई है। अपने घरों में लहराते तिरंगे को देख इनकी खुशी दूनी हो गई। वर्षों तक प्रोटोकॉल में बंधे राष्ट्रध्वज को जब पहाड़ी कोरवाओं की झोपडिय़ों तक फहराया गया, तो वहां देशभक्ति का माहौल बन गया।आजादी के अमृत महोत्सव के मौके पर हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा अभियान अंतर्गत सरगुजा के दूरस्थ वनांचल पहाड़ी गांव खर्रानगर में विशेष पिछड़ी जनजाति, पहाड़ी कोरवा जनजाति के बीच जाकर उनके घरों तक राष्ट्रीय ध्वज लहराने की अनूठी पहल भाजपा ने की है। भाजपा जिला उपाध्यक्ष विनोद हर्ष, जन्मजय मिश्रा, निश्चल प्रताप सिंह, मनोज कंसारी, अभय साहू, श्याम गुप्ता, बजरंग जिंदल सहित अन्य की उपस्थिति में ग्राम खर्रानगर के प्रत्येक घर में सभी वृद्ध, बच्चे, महिलााएं युवा दिन भर काम छोड़कर उमंग के साथ गांव में इसलिए डटे रहे क्योंकि उनके गांव के घर-घर में राष्ट्रीय ध्वज लगना था। गांव के लोगों ने सामूहिक रूप से मिलकर भव्य तिरंगा यात्रा निकाली, इसके बाद अनीता व उर्मिला के द्वारा ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान व वंदे मातरम गीत गाया गया। सभी को मिष्ठान्न वितरण करते हुए बड़े, बुजुर्गों का मुंह मीठा कराया गया। इस मौके पर भाजपा के पदाधिकारियों ने कहा आजादी के 75 वर्ष बाद देश के हर घर में तिरंगा झंडा लहराने और झंडे की आन-बान-शान से गांव-गांव तक लोगों में सम्मान की भावना जागृत करने जैसा काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जैसा ही व्यक्तित्व कर सकता है। इससे आम नागरिक चाहे वे गांव के हों या शहर के सभी अपने आपको गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। पहाड़ी कोरवा जनजाति के लोग गरीबी में भी अपनी संस्कृति और संस्कारों के प्रति प्रतिबद्ध नजर आए। इस अवसर पर अंजनी दुबे, शंभु सोनी, सागर विशवकर्मा, अमित पटेल, छोटे लाल माथुर, शुभम सिंह राजपूत, सत्यम साहू, ननकू मुंडा, मनोज अग्रवाल, संतोष मझवार, मांगेराम पैकरा, सुनील अग्रवाल, महेश्वर पैकरा, संजय मझवार, सोनसाय मझवार, दिलराम, कृपाल, अमर सिंह, रामकुमार, जीवन, अनिल, महेश, शीबू सहित बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

Categorized in: