फ्लिपकार्ट पर ईयर-एंड सेल चल रही है। इस सेल में एक से बढ़ कर एक डील और डिस्काउंट का फायदा दिया जा रहा है। ऐसे में अगर आप कोई नया फोन खरीदने की सोच रहे हैं तो सैमसंग का ये 108MP कैमरा और 6000mAh बैटरी वाला फोन आपके लिए अच्छी चॉइस है। फ्लिपकार्ट से मिली जानकारी के मुताबिक ग्राहक Samsung Galaxy F54 5G को 5,000 रुपये सस्ते में खरीद सकते हैं। इसके साथ ही आपको बैंक और एक्सचेंज ऑफर्स के तहत और भी छूट मिल जाएगी। जानिए फ्लिपकार्ट के इस ऑफर से जुड़ी हर एक डिटेल:

Samsung Galaxy F54 5G
फ्लिपकार्ट से मिली जानकारी के मुताबिक Samsung Galaxy F54 5G को 29,999 रुपये के बजाए सिर्फ 24,999 पये में खरीदा जा सकता है। यानी कि इसपर 5000 रुपये का डिस्काउंट पाया जा सकता है। इसके साथ ही PNB क्रेडिट कार्ड से आपको 1000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल जाएगा। वहीं अगर आप पुराना फोन एक्सचेंज कर इसे खरीदते हैं तो आपको 18,450 रुपये तक की छूट मिल जाएगी।

Samsung Galaxy F54 5G इन धांसू फीचर्स से लैस 
Samsung Galaxy F54 5G के फीचर्स की बात की जाए तो इसमें काफी खास बैटरी और कैमरा मिलता है। फोन में 6।7-इंच फुल-HD+ (2400 x 1080 पिक्सल) सुपर AMOLED प्लस डिस्प्ले दिया गया है, जो कि 120Hz रिफ्रेश रेट और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन के साथ आता है। सैमसंग का ये स्मार्टफोन एंड्रॉयड 13 पर बेस्ड One UI 5।1 OS पर काम करता है। इसमें 8GB तक रैम और 256GB स्टोरेज के साथ ऑक्टा-कोर 5nm Exynos 1380 प्रोसेसर मौजूद है।

Categorized in: