अम्बिकेश गुप्ता
कुसमी। कोरोना संक्रमण के टिका का टारगेट पूरा करने के लिए में स्वास्थ्य विभाग द्वारा चौक-चौराहे पर एसडीएम कुसमी आरएसलाल की अगुवाई में कोरोना वायरस के मद्देनजर टिका – करण बचे-खुचे लोगों का किया जा रहा. प्रशासन के इस पहल को सभी सराहनीय कदम बता रहे हैं. वहीं पशु चिकित्सक कुसमी द्वारा आम जनमानस को टिका लगाकर नियमों की अनदेखी करके बिना किसी आदेश तथा प्रशिक्षण प्राप्त किये बिना ही कोविड -19 का टीका लगाकर मनमानी किया जा रहा हैं. जो लोगों में चर्चा का विषय बन गया हैं?

बताया जा रहा है कि डॉ अभिषेक को कुसमी एसडीएम आरएसलाल के आदेश पर टीकाकरण के लिए तहसीलदार कुसमी सबाब खान के साथ संयुक्त नोडल अधिकारी बनाया गया हैं.

जानकारी के अनुसार लंबे समय से देश मे पसरी कोविड-19 संक्रमण से लोग परेशान थें. भारत सरकार सहित विश्व भर में बड़ी प्रयास के बाद इस संक्रमण के रोकथाम हेतू टिका का उत्पादन करने में सफलता हासिल हुई. सम्पूर्ण भारत में सफलता पूर्वक वैक्सीन को लगाना शुरू किया गया हैं. जिसके परिणाम स्वरूप इसके चपेट में आने वाले भारत के नागरिकों की बढ़ते क्रम की संख्या में कॉफी हद तक गिरावट आ गई हैं. सम्पूर्ण भारत में टीकाकरण को लेकर सभी जिला के आईएस अधिकारी सहित हर वर्ग तथा जनप्रतिनिधियों ने इस ओर लोगों को जागरुक कर वैक्सीन लगाने की सलाह बताकर कोरोना टिका लगवाने में प्रयासरत हैं.

नागरिकों को कोविड-19 का टिका लगाने में स्वास्थ्य विभाग ने पूरा ताकत झोंक दिया हैं स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों को इस ओर कोविड टिका को लगाने प्रशिक्षण देकर मैदान स्थल में उतारा गया हैं. तो वहीँ कुसमी के पशु चिकित्सालय में पदस्थ डॉ अभिषेक पाण्डेय जो कि पशुओं के डॉक्टर हैं जिसके द्वारा सरेआम बिना किसी अधिकारीक आदेश के तथा बिना प्रशिक्षण प्राप्त कीए बगैर ही टिका लगाकर नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं. इसे लेकर भिन्न-भिन्न तरीके से नागरिकों के मन में सवाल उत्पन्न हो रहें की कहीं स्वास्थ्य विभाग में स्टॉप की कमी तो नहीं हो गई हैं. बिना प्रशिक्षण प्राप्त पशुओं के डॉक्टर द्वारा आम जनमानस को टिका लगाने से आम जनता के साथ मनमानी किया जाना प्रकाश में आया हैं. पशु के डॉ अभिषेक का कार्यप्रणाली जांच का विषय हैं?

मामलें में संभागीय संयुक्त संचालक स्वास्थ्य सेवाएं सरगुजा डॉक्टर सिसोदिया ने आपत्तिजनक बताते हुए कहा इसकी जानकारी बीएमओ को दे दीजिए पशु विभाग के डॉक्टर कैसे टीका लगा सकते हैं?

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी बलरामपुर बसंत सिंह ने कहा हमारे कर्मचारियों को ही टीका लगाना हैं. मैं मना कर देता हैं।

वहीं विकास खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ अनुज टोप्पो ने कहा मैंने किसी प्रकार का परमिशन नही दिया हैं. हमारे स्वास्थ्य विभाग के प्रशिक्षण प्राप्त कर्मचारियों द्वारा ही कोविड -19 का टिका लगाया जाना हैं।

Categorized in: