मनेंद्रगढ़/ शासकीय विवेकानन्द स्नातकोत्तर महाविद्यालय मनेन्द्रगढ़ द्वारा विश्व नशा निरोधक दिवस पर “नशा मुक्त भारत” विषय पर राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा एक दिवसीय र्राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन दिनांक २६ जून, २०२१ के महाविद्यालय की प्राचार्य डाॅ. सरोजबाला श्याग विश्नोई के संयोजन मागदर्शन तथा सुशील कुमार तिवारी रासेयो कार्यक्रम अधिकारी एवं डाॅ. अरूणिमा दत्ता, अवनीश कुमार गुप्ता के सह-संयोजन में किया गया।ऑनलाईन गूगल मीट वर्चुवल प्लेटफार्म पर आयोजित कार्यक्रम डॉ. समरेंद्र सिंह छत्तीसगढ राज्य एनएसएस अधिकारी, उप सचिव उच्च शिक्षा विभाग छत्तीसगढ शासन मुख्य आतिथ्य एवं डॉ. अनिल सिन्हा समन्वयक एनएसएस, संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय सरगुजा, अंबिकापुर विशिष्ट आतिथ्य में आयोजित हुआ । कार्यक्रम में डॉ. विनय हजारे (MDS, MFDS) भूतपूर्व डीन शासकीय डेंटल काॅलेज नागपुर एवं डॉ. अखिलेश शुक्ला प्राध्यापक समाजशास्त्र, शासकीय टीआरएस स्वशासी महाविद्यालय रीवा, मध्यप्रदेश प्रथम तथा द्वितीय मुख्य वक्ता के रूप में सम्मिलित हुए ।
कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्य डाॅ. विश्नोई के स्वागत भाषण विश्व नशा निरोधक दिवस एवं “नशा मुक्तब भारत” विषय पर विषय प्रवेश के साथ हुआ। संगोष्ठी के अंत में कार्यक्रम प्रतिवेदन डाॅ. अरूणिमा दत्ता द्वारा प्रस्तुत किया गया एवं अवनीश गुप्ता ने यूट्यूब लाइव एवं टेक्निकल कार्य को संभाला। इस र्राष्ट्रीय संगोष्ठी में विभिन्न प्रकार के नशे का स्वरुप एवं उससे होने वाले खतरनाक बीमारी जैसे ओरल एवं लंग कैंसर के सम्बन्ध में युवा पीढ़ी को सचेत किया गया। विशिष्ट वक्ताओं ने यह भी कहा के नशा मुक्त समाज एवं भारत निर्माण में युवाओं की भूमिका अहम् हैं। भारतीय संस्कृति और सभ्यता के मद्देनज़र, युवाओं के अपना शारीरिक एवं मानसिक विकास हेतु शुद्ध आहार, सकारात्मक व्यवहार एवं एक सरल जीवनादर्श के अपनाना होगा।
कार्यक्रम के अंत में प्रश्नोत्तर के उपरान्त सभी के प्रति कार्यक्रम संयोजक डाॅ. विश्नोई द्वारा आभार प्रकट करते हुए र्राष्ट्रीय संगोष्ठी समापन की घोषणा की।

Categorized in: