मनेंद्रगढ़ (शुद्धूलाल वर्मा)! पत्नी की हत्या करने की नियत से फरसा से प्राण घातक हमला कर फरार आरोपी पति को बारह घंटे में पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल की राह दिखा दी है! मामले में मिली जानकारी के अनुसार पार्वती बाई पति जगन्नाथ सिंह जाति गोड़ 40 वर्ष डोमनीडाड पैनारी थाना झगड़ाखान निवासी के साथ उसका पति जगन्नाथ सिंहल झगड़ा विवाद मारपीट करता था! करीब एक माह से वह अपने माईके ग्राम कोड़ा में आकर रह रही थी ! उसका पति जगन्नाथ सिंह निवासी पैनारी 13 फरवरी 2021 को रात करीब 9 बजे हाथ में फरसा रख कर उसके यहाँ आया व घर क्यो नहीं जाती है कहकर गाली गलौज कर उसकी हत्या करने की नियत से अपने हाथ में रखें फरसा से दो बार जान लेवा प्रहार किया जिससे उसकी पत्नी पार्वती के पीठ व चेहरा में बाये तरफ गम्भीर चोट लगकर कट गया व खून बहने लगा जो चिल्लाई तो उसका पति जगन्नाथ सिंह भाग गया ! घटना की सूचना मिलने पर थाना प्रभारी झगराखाड द्वारा अपने वरिष्ठ अधिकारियों को घटना को अवगत कराते हुये तत्काल स्टाफ के साथ मौके पर कोड़ा पहुंचकर जांच कार्रवाई शुरू की गई ! प्रार्थिया पार्वती के रिपोर्ट पर मौके पर धारा 294, 307 भा 0 द 0 वि 0 का अपराध कायम किया गया ! आहत को तत्काल उपचार हेतु शासकीय अस्पताल मनेन्द्रगढ़ भेजा गया! मामले की गम्भीरता को देखते हुये पुलिस अधीक्षक कोरिया चन्द्र मोहन सिंह द्वारा आरोपी की तलाश कर शीघ्र गिरपतारी हेतु निर्देशित किया गया ! अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरिया श्रीमति मधुलिका सिंह तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी मनेन्द्रगढ़ कर्ण कुमार उके के दिशा निर्देश में तत्काल विशेष टीम बनाकर आरोपी की पतासाजी में लगाया गया! टीम द्वारा रात में ही कई स्थानों में दबिश दिये जाने पर आरोपी नहीं मिला ! रविवार को घटना के 12 घन्टा बाद आरोपी जगन्नाथ सिंह पिता स्व 0 जगमोहन सिंह उम्र 45 वर्ष निवासी पैनारी डोमनीडाड थाना खडगवा पकड़ा गया जिससे घटना के बारे में पूछने पर पत्नी की हत्या करने फरसा लेकर आया तथा मारना बताया ! पुलिस द्वारा आरोपी को गिरपतार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय पेश कर जेल दाखिल किया गया ! पीडिता को ईलाज हेतु जिला अस्पताल अम्बिकापुर रिफर किये जाने की जानकारी मिली है ! उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी उप निरीक्षक सुनील सिह, चौकी प्रभारी कोडा प्र ० आर ० संदीप बागीस तथा ओम प्रकाश जयसवाल, आरक्षक संजय पाण्डे, अनिल दुबे, ललित यादव, सैनिक सम्पत सिंह, उमाशंकर मिश्रा की सराहनीय भूमिका रहीं!

Categorized in: