अंबिकापुर। शहर के सत्तीपारा में रानी सती मंदिर के पास रहने वाले पठानकोट स्थित आर्मी कैंट में पदस्थ मेजर डॉ.निलेश सिंह पिता स्व.रत्नेश्वर सिंह, मां नीलम सिंह 35 वर्ष का हृदयाघात से निधन हो गया। इनके दादा डॉ.बीपी सिंह थे, जिनका पूर्व में अग्रसेन चौक में मकान था। दो जून 1988 को जन्मे स्व. मेजर डॉ.निलेश सिंह की आर्मी मेडिकल परीक्षा के माध्य्म से वर्ष 2015 में डेंटल चिकित्सक के रूप में प्रथम पदस्थापना चांगसारी असम में हुई। इसके बाद रूरकी उत्तराखंड, पुन: पठानकोट पंजाब में पदस्थ हुए। अपने कमरे में दिल के दौरा पडऩे की वजह से आपकी मृत्यु हो गई। पदस्थापना काल में सेना में समय-समय पर उन्हें कई मेडल और सम्मान दिया गया। इनके असामयिक निधन से स्वजनों, मित्रों व इन्हें जानने वालों में शोक की लहर है। इनका अंतिम संस्कार गुरूवार की सुबह नौ बजे अंबिकापुर स्थित शंकर घाट में होगा।

Categorized in: