राजेन्द्र ठाकुर (राजू)बलरामपुर/ कमिश्नर डॉ. अलंग ने बच्चों को प्रोटीनयुक्त भोजन प्रदाय करने का दिया निर्देश
कमिश्नर डॉ. अलंग ने पहाड़ी कोरवा कन्या शिक्षा परिसर राजपुर में पहुंच खाद्यान्न मीनू का अवलोकन किया तथा बच्चों को नये मीनू के अनुसार सप्ताह में प्रत्येक दिन अलग-अलग प्रोटीनयुक्त भोजन प्रदाय करने के निर्देश छात्रावास अधीक्षक को दिए। इस दौरान उन्होंने उपस्थिति पंजी, स्टॉक पंजी तथा निरीक्षण पंजी का अवलोकन करते हुए छात्रावास का प्रतिमाह निरीक्षण करने के निर्देश मण्डल संयोजक को दिए।
इस दौरान उप आयुक्त सरगुजा नीलम टोप्पो, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत रेना जमील, अपर कलेक्टर एस.एस.पैकरा, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास आर.के.शर्मा, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व चेतन साहू, तहसीलदार सुरेन्द्र पैकरा सहित अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित थे।

Categorized in: