राजेन्द्र ठाकुर बलरामपुर – बलरामपुर संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में कलेक्टर श्री श्याम धावड़े ने पटवारियों की बैठक में वनाधिकार मान्यता अधिनियम, छात्र-छात्राओं की जाति प्रमाण पत्र, 170(ख),एवं छत्तीसगढ़ कृषि जोत अधिकतम सीमा अधिनियम 1960 पर विस्तृत चर्चा करते हुए बेहतर कार्य करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने गिरदावरी एवं धान खरीदी का कार्य सफलतापूर्वक सम्पन्न होने पर पटवारियों को बधाई देते हुए कहा पटवारी राजस्व विभाग की रीढ़ के हड्डी के समान है तथा चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में भी सदैव बेहतर कार्य किया है। पटवारी ग्राम स्तर के राजस्व अभिलेखों की सम्पूर्ण जानकारी रखता है ऐसे में अभिलेख शुद्धता में उनकी बड़ी भूमिका है। अतः आप सभी आम नागरिकों के साथ अच्छा व्यवहार तथा राजस्व प्रकरणों का शीघ्र निराकरण कर लोगों को लाभान्वित करें।

Categorized in: