अम्बिकापुर – छत्तीसगढ़ शासन के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री टीएस सिंहदेव ने आज सरगुजा जिले में मनरेगा के तहत संचालित कार्यों में कार्यरत मजदूरों से फोन पर बात की  और उन्हें विश्व श्रमिक दिवस की बधाई दी।
पंचायत मंत्री श्री सिंहदेव ने अम्बिकापुर जनपद के ग्राम उदयपुर ढाब में मनरेगा के तहत संचालित कार्यों का निरीक्षण करने गए राकेश गुप्ता से फोन पर जानकारी ली एवं वहां कार्यरत मजदूरों से बात करते हुए विश्व श्रमिक दिवस की बधाई दी। उन्होंने श्रमिकों से लॉकडाउन के कारण गांव में रोजगार एवं अन्य समस्या के संबंध में पूछताछ की। श्री सिंहदेव ने श्रमिको को बताया कि मनरेगा के तहत गांव गांव में काम चालू हो रहा है। अब मजदूरी दर में भी वृद्धि हो गई है। काम मिलने से हाथ मे पैसा आएगा और इससे दैनिक उपयोग की वस्तुएं खरीद पाएंगे। उन्होंने बताया कि उचित मूल्य की दुकान से बीपीएल परिवारों को तीन महीने का निःशुल्क राशन दिया जा रहा है।
लॉकडाउन के कारण हो रही परेशानी से शासन को चिंता है लेकिन कोरोना संक्रमण से बचना ज्यादा जरूरी है। लॉकडाउन के नियमों का जरूर पालन करें तथा एक गज की शाररिक दूरी बनाए रखें।

Categorized in: