राजेन्द्र ठाकुर (राजू) बलरामपुर बलरामपुर जिले के सैकड़ों की संख्या में महिलाए हुए ठगी का शिकार बलरामपुर जिले के महिलाओं को नौकरी देने के नाम से निजी संस्था के लोगों के द्वारा पैसा लेकर प्रशिक्षण कराया गया और उन्हें पंचायत स्तर पर नौकरी देने की बात कही गई। जहां ठगों के झांसे में आकर सैकड़ों महिलाओं ने 2-2 हजार रुपये देकर प्रशिक्षण प्राप्त कर लिया। लेकिन नौकरी के नाम पर सिर्फ आश्वासन ही दिया गया ।जहां महिलाओं को आभास हुआ कि महिला को ठगा गया है तो महिलाओं के द्वारा सोमवार की रात्रि लगभग सात बजे बड़ी संख्या में जनपद अध्यक्ष विनय सिंह पैकरा जनपद पंचायत उपाध्यक्ष भानु प्रकाश दीक्षित के को सारी बातें से अवगत कराया।और महिलाओं की बातों को सुनने के बाद जनपद पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष महिलाओं को लेकर बलरामपुर थाना पहुंचे थाने में शिकायत आवेदन देकर कार्यवाही की मांग की गई।

थाना प्रभारी बलरामपुर

थाना प्रभारी सुरेंद्र उके आवेदन आधार पर कार्रवाई करने की बात कही। थाना प्रभारी सुरेंद्र उके बताया कि बैकुंठपुर के अमित मिश्रा सूरजपुर के लकी यादव के साथ 8 से 10 लोगों ने इन महिलाओं को पंचायत स्तर पर सोसाइटी की निगरानी आंगनबाड़ी की निगरानी नौकरी दिलाने के नाम से प्रशिक्षण देकर नौकरी देने की बात कही गई थी। जिसके एवज में इन महिलाओं से 2000 -2000 हजार रुपए लिए गए लेकिन इन्हें किसी प्रकार की नौकरी नहीं दी गई। जहां महिलाओं के द्वारा लिखित आवेदन पर हमने मामला दर्ज करते हुए आरोपियों के विरुद्ध धारा 420, 34 के तहत विवेचना में लिया गया है जांच के दौरान जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। थाना प्रभारी सुरेंद्र के ने लोगों से अपील की है किसी भी प्रकार के लोगों के झांसे में ना आए। जिससे वह ठगी के शिकार हो सकते हैं।

Categorized in: