ब्यूरो कार्यालय बलरामपुर

बलरामपुर जिले के थाना कोरंधा क्षेत्र अंतर्गत नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 6 जनवरी को थाना कोरंधा में उपस्थित होकर लिखित आवेदन प्रस्तुत किया गया, जिसमें आरोप लगाया गया कि आरोपी अजय सोनी पिता मनी सोनी, उम्र 19 वर्ष, निवासी ग्राम भगवानपुर, थाना कोरंधा द्वारा घर छोड़ने के बहाने ग्राम घुंघरूपाठ के पास ले जाकर सड़क किनारे मुरूम गड्ढे में जबरन गलत कार्य किया गया।
प्रार्थिया के आवेदन के आधार पर थाना कोरंधा में अपराध धारा 65(1) बीएनएस एवं पॉक्सो अधिनियम की धारा 4 के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।
विवेचना के दौरान 7 जनवरी को पुलिस द्वारा आरोपी अजय सोनी को अभिरक्षा में लेकर घटना के संबंध में पूछताछ की गई, जिसमें आरोपी ने अपराध स्वीकार किया। इसके पश्चात पुलिस द्वारा उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया,

Categorized in: