बलरामपुर नाबालिग छात्रा के साथ छेड़छाड़ जैसी घृणित हरकत की मामला आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, वाड्रफनगर क्षेत्र निवासी प्रार्थी ने चौकी वाड्रफनगर में रिपोर्ट दर्ज कराई कि विद्यालय के प्रधान पाठक ने अपने ऑफिस में अकेले बुलाकर गलत नीयत से छेड़छाड़ की। घटना से आहत परिजनों ने तत्काल इसकी शिकायत पुलिस से की।
प्रार्थी की रिपोर्ट पर चौकी वाड्रफनगर में धारा 74, 75(1) भारतीय न्याय संहिता (BNS), धारा 8 व 10 पॉक्सो एक्ट, तथा धारा 3(1)(b)(i) एससी/एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।
विवेचन जांच के दौरान पाया गया कि आरोपी घटना के बाद गांव से फरार हो गया था। पुलिस ने उसकी तलाश में मुखबिरों को सक्रिय किया।
और 14 अक्टूबर को मुखबिर से सूचना प्राप्त होने पर पुलिस दल ने आरोपी के निवास ग्राम में घेराबंदी कर उसे हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपने कृत्य को स्वीकार किया पुलिस ने विधिवत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।

Categorized in: