रामानुजगंज (विकाश कुमार केशरी) सर्व नाई समाज के जिला अध्यक्ष मंटू ठाकुर ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से बलरामपुर रामानुजगंज जिले में लॉकडाउन के कारण सैलून व्यवसाय से जुड़े हुए समाज के करीब 700 लोग आर्थिक तंगी से गुजर रहे हैं जिनके लिए आर्थिक पैकेज की मांग की है।
मंटू ठाकुर ने कहा कि लॉक डाउन के कारण हमारे समाज के लोग जो बलरामपुर रामानुजगंज जिले में सैलून व्यवसाय से जुड़े हुए हैं उनका व्यवसाय पूर्णतः चौपट हो गया है इस स्थिति ऐसी हो गई है कि कई हमारे भाई तो भूखों मरने के कगार तक पर आ गए हैं ऐसी स्थिति में छत्तीसगढ़ शासन को चाहिए कि सैलून व्यवसाय से जुड़े हुए लोगों के लिए आर्थिक पैकेज लेकर आए जिससे हमारे समाज के व्यवसाय से जुड़े हुए लोगों को राहत मिल सके। श्री ठाकुर ने कहा कि जिस प्रकार से छत्तीसगढ़ शासन के संवेदनशील मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समाज के सभी वर्गों के लिए कार्य कर रहे हैं एवं उनके लिए रियायत दे रहे हैं उसी प्रकार हमारे नाई समाज के लोगों को भी तत्काल आर्थिक पैकेज प्रदान करें जिससे उन्हें बड़ी राहत मिल सके।

Categorized in: