राजेन्द्र ठाकुर (राजू)बलरामपुर बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर में सर्व नाई सेन समाज की बैठक हुई संपन्न
वाड्रफनगर शिव मंदिर में सर्व नाई सेन समाज का बैठक शुक्रवार को आयोजन किया गया था वहीं सैकड़ों की संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे बैठक में संगठन विस्तार एवं समाज की मजबूती पर चर्चा किया गया वही जिला मुख्यालय में होने वाले सर्व नाई सेन समाज के महा सम्मेलन के विषय में भी चर्चा किया गया बैठक की अध्यक्षता कर रहे भूपेंद्र कुमार ठाकुर ने समाज के उत्थान एवं शासन से समाज हेतु भूमि की मांग पर प्रकाश डाला वही सर्व नाई सेन समाज के वरिष्ठ प्रतिनिधि राजा ठाकुर ने समाज के अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने और शिक्षित बनने की बात कही उन्होंने कहा कि बिना शिक्षा के विकास संभव नाई समाज से कुरीतियां समाप्त होने चाहिए नाई समाज अपने इतिहास को जानने और उस पर चलने पर भी अमल करें राजनीति के हाथों की कठपुतली बनने की जगह समाज में अलग-अलख जगाते हुए सामाजिक सरोकारों को निभाएं तथा खुद जागरूक बनते हुए अपने आने वाली पीढ़ी को भी जागरूकता का मंत्र दें वही समाज के वरिष्ठ प्रतिनिधि राधेश्याम श्रीवास ने कहा कि हमारे समाज कि युवा वर्ग हमरे नाई समाज के घर घर जाकर सर्वे करेंगे जिससे हमारे समाज में जागरूकता आए और हमारे समाज के लोगों की जनसंख्या की जानकारी भी हो जिसकी जिम्मेदारी वाड्रफनगर
ब्लाक के वीरेंद्र ठाकुर एवं उनके सहयोगियों को दिया गया है और इस कार्य को जल्द से जल्द पूरा करने का भी उम्मीद जताया गया है
वह इस कार्यक्रम में रामजी ठाकुर चंद्रदेव ठाकुर राजेन्द्र ठाकुर (राजू ) मुनेश्वर ठाकुर विजय कुमार ठाकुर राजेंद्र प्रसाद वीरेंद्र कुमार ठाकुर रविंद्र ठाकुर विनोद कुमार ठाकुर प्रभु ठाकुर नितिन ठाकुर दिनेश कुमार नितेश ठाकुर मिथिलेश ठाकुर राजू श्रीवास एवं समाज के वरिष्ठ लोग उपस्थित है

Categorized in: