197 नग इंजेक्शन बरामद, पुलिस ने नवाबिहान नशामुक्ति अभियान के तहत की कार्रवाई, आरोपियों को भेजा न्यायिक रिमांड में  

अंबिकापुर। सरगुजा पुलिस के नवाबिहान नशामुक्ति अभियान के तहत नशे के सौदागरों पर लगातार कार्रवाई चल रही है। सोमवार को गांधीनगर थाना प्रभारी ने अवैध नशीला इंजेक्शन बिक्री करने के उद्देश्य से घूम रहे तीन लोगों को गिरफ्तार कर इनके कब्जे से कुल 197 नग नशीला इंजेक्शन बरामद किया है, जिसकी कीमत लगभग 20 हजार रुपये है।
बता दें कि पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज राम गोपाल गर्ग के मार्गदर्शन में पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता के द्वारा नशे की सामग्री की खरीद-फरोख्त पर प्रभावी प्रतिबंध लगाने एवं तस्करों पर कार्रवाई करने के दिशा-निर्देश दिए हैं। इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला, नगर पुलिस अधीक्षक स्मृतिक राजनाला के नेतृत्व में थाना प्रभारी गांधीनगर निरीक्षक धीरेन्द्र नाथ दुबे ने विशेष पुलिस टीम का गठन कर क्षेत्र में संदिग्धों की धरपकड़ हेतु मुखबिर तैनात किया है, जिनसे सूचनाओं का आदान-प्रदान होता है। सोमवार को पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि तीन संदिग्ध व्यक्ति मुक्तिपारा कब्रिस्तान के पास नशीला पदार्थ रखकर बिक्री के उद्देश्य से ग्राहक की तलाश मेें हैं। सूचना पर नगर पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तीनों संदिग्ध को घेराबंदी कर पकड़ा और पूछताछ की तो इन्होंने अपना नाम रंजीत सिंह निवासी सरगवां, अयोध्या प्रसाद सोनी निवासी सुभाषनगर, तफसीर आलम निवासी मोमिनपुरा बताया। तलाशी में इनके पास काफी संख्या में नशे के लिए प्रयोग में लाया जाने वाला इंजेक्शन मिला। आरोपियों के विरूद्ध धारा 22 सी एनडीपीएस एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत कार्रवाई के बाद इन्हेंन्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। कार्रवाई में थाना प्रभारी गांधीनगर निरीक्षक धीरेन्द्रनाथ दुबे के साथ सहायक उप निरीक्षक अभिषेक पांडेय, विवेक पांडेय, मनीष सिंह, आरक्षक सीनू फिरदौशी, शाहबाज खान, अतुल सिंह, मंटू गुप्ता, अरविंद उपाध्याय, अमृत सिंह, प्रविंद्र सिंह,  अनिल सिंह, ऋषभ सिंह, श्याम लाल, जोधन राम शामिल रहे।


इनके पास मिला इतनी मात्रा में इंजेक्शन
आरोपी रंजीत सिंह के कब्जे से मटमैला रंग के झोले की तलाशी लेने पर अलग-अलग नाम के 40-40 नग, कुल 80 नग इंजेक्शन, अयोध्या प्रसाद सोनी के कब्जे से प्लास्टिक झोला में 30-30 नग कुल 60 नग व आरोपी तफसीर आलम के कब्जे से बरामद झोला की तलाशी में 28 व 29 नग कुल 57 नग नशीला इंजेक्शन मिला। पुलिस ने तीनों आरोपियों के कब्जे से कुल 197 नग नशीला इंजेक्शन बरामद किया है। आरोपियों ने बताया कि उक्त नशीला इंजेक्शन बिक्री करने के उद्देश्य से रखकर वे ग्राहक के इंतजार में थे।


अंतर्राज्यीय तस्कर 2.900 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार

गांधीनगर थाने की पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर एक संदिग्ध व्यक्ति को चठिरमा बेरियर के पास से अवैध मादक पदार्थ गांजा रखकर बिक्री करने हेतु ग्राहक की तलाश करते समय पकड़ा। नगर पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में पुलिस टीम ने संदेही की पहचान की। घेराबंदी कर पकड़े गए आरोपी ने पूछताछ में अपना नाम अभिषेक कुमार कुशवाहा निवासी गढ़वा झारखंड का होना बताया। इसके कब्जे से लाल-पीला रंग के पि_ू बैग में अवैध मादक पदार्थ गांजा मिला, जिसका वजन 2.900 किलोग्राम, कीमत 45 हजार रुपये है। आरोपी के विरूद्ध पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत कार्रवाई के बाद न्यायिक अभिरक्षा में भेजा है। कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक धीरेन्द्र नाथ दुबे के साथ सहायक उप निरीक्षक विजय दुबे, सहायक उप निरीक्षक नवल कुशोर दुबे, उमाशंकर शाहू, अजय तिवारी, सैनिक अनिल साहू सहित इंजेक्शन की जब्ती कार्रवाई में शामिल एएसआइ व आरक्षक शामिल रहे।

Categorized in: