नवविवाहिता फांसी लगा की खुदकुशी, स्वजनों ने लगाया हत्या का आरोप
छ.ग.फ्रंटलाइन
जरही/भटगांव। भटगांव थाना अंतर्गत ग्राम बरपारा में 19 वर्षीय नवविवाहिता फांसी लगा खुदकुशी का मामला सामने आया है। इधर मायके पक्ष के लोगों को जब इसकी जानकारी मिली तो वे बेटी के ससुराल पहुंचे, इस दौरान काफी हंगामे की स्थिति बनी। मायके पक्ष ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुटी है।
जानकारी के मुताबिक ग्राम बरपारा निवासी आरके लाल राजवाड़े की पत्नी अज्ञात कारणों से सोमवार की सुबह घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस का कहना है कि शादी के बाद से पति-पत्नी के बीच शंका-संदेह को लेकर मनमुटाव की स्थिति थी। पति उसे मायके वालों से बात करने व किसी प्रकार का संबंध नहीं रखने कहता था, जिसकी वजह से दोनों में विवाद की स्थिति बनती थी। बेटी की मौत की सूचना पर मायके से पहुंचे लोगों का कहना है कि मृतिका रोमा का विवाह हुए 4-5 माह हुए हैं। शुरू से ही दोनों के बीच विवाद होता था। इनका कहना है कि हत्या को आत्महत्या का रूप दिया गया है। पुलिस दोनों पक्ष का बयान लेकर मामले की जांच कर रही है। कार्यपालिक मजिस्ट्रेट व एफएसएल की टीम की मौजूदगी में शव का पंचनामा करके पोस्टमार्ट कराया गया है। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर पुलिस अग्रिम कार्रवाई करेगी।  

Categorized in: