मनेन्द़गढ़! नगर पालिका परिषद मनेन्द्रगढ़ के विभिन्न वार्डो में अधोसरंचना मद से होने वाले आठ निर्माण कार्यो का भूमिपूजन सविप्रा उपाध्यक्ष विधायक गुलाब कमरो व मनेन्द्रगढ़ विधायक डॉ विनय जायसवाल के मुख्य अतिथि व मनेन्द्रगढ़ नपाध्यक्ष प्रभा पटेल की अध्यक्षता में एवं नपाउपाध्यक्ष कृष्णमुरारी तिवारी सहित पार्षदगणों के विशिष्ट आथित्य की गरिमामय उपस्थिति में सम्पन्न हुआ!

मिली जानकारी के अनुसार वार्ड 1 में मंगलभवन से रिंकू किराना तक बीटी रोड निर्माण 6 लाख 20 हजार, वार्ड क्रमांक 12 में स्टेट बैंक ट्रांसफार्मर से करन नर्सिंग होम तक बीटी रोड निर्माण- 10 लाख 73 हजारहजार, वार्ड 17 में नई सब्जी मंडी से शिव मंदिर होते हुए गोविंद के दुकान तक बीटी रोड निर्माण-13 लाख, वार्ड 17 में सर्कस ग्राउंड से लेकर बियर हाउस तक बीटी रोड निर्माण- 13 लाख 80 हजार, वार्डो 21 में संजय ओझा के घर के सामने उरांव पर तक बीटी रोड -15 लाख 76 हजार, वार्ड 21 में एन एच 43 से रापाखेरवा स्कूल तक बीटी रोड-13 लाख 90 हजार,
वार्ड 22 में भैया के घर से राजकुमार एवं शांति घर रेहाना के घर के पास सीसी नाली निर्माण-3 लाख 60 हजार तथा वार्ड 4 में कब्रिस्तान में चेकर टाईल्स का कार्य-4 लाख कुल लागत राशि 80.99 लाख के निर्माण कार्यों का भूमि पूजन किया गया ! इस अवसर पर मुख्य नगरपालिका अधिकारी एचडी रात्रे, इंजीनियर मुकेश दुबे, इंजीनियर पवन साहू, पार्षद अजीमुद्दीन अंसारी, पप्पू छिपा, सुनैना विश्वकर्मा, श्याम सुंदर पोद्दार, नागेंद्र जायसवाल, राजेश सिंह समेत अन्य पार्षद व गणमान्य जन तथा वार्ड वासी उपस्थित रहे !

Categorized in: