कांकेर । छत्तीसगढ़ के नक्‍सल प्रभावित कांकेर जिले में नक्‍सलियों ने जमकर उत्‍पात मचाया।

यहां कोइलीबेडा विकासखंड के घोर नक्सल प्रभावित ग्राम आलपरस में सड़क निर्माण कार्य में लगे 10 वाहनों में आगजनी की घटना को अंजाम दिया है।

बीती रात नक्सलियों ने प्रधान मंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत किए जा रहे सड़क निर्माण कार्य में लगे दो जेसीबी और आठ ट्रैक्टर में आग लगाई है।

चीलपरस में स्थापित नए कैम्प से महज कुछ किलोमीटर की दूरी पर नक्सलियों ने घटना को दिया अंजाम दिया है।

Categorized in: