चार नाबालिगों ने दिया था घटना को अंजाम, वीडियो बनाने वाला आरोपी फरार


रामानुजनगर। दो वर्ष पूर्व नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने रविवार को प्राथमिकी दर्ज कर तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया है, वीडियो वायरल करने वाला आरोपी फरार है। घटना को विधि से संघर्षरत बालकों ने अंजाम दिया था और वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देकर मामले को दबाते रहे। बाद में आरोपियों ने वीडियो वायरल कर दिया। स्वजनों के साथ पीड़िता थाने पहुंची और प्राथमिकी दर्ज कराई है।
जानकारी के अनुसार दो वर्ष पूर्व मार्च-अप्रैल माह में चार विधि से संघर्षरत बालकों ने सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था और वीडियो बनाकर किशोरी को धमकाया कि घटना की जानकारी यदि किसी को दी तो वे वीडियो वायरल कर देंगे। वीडियो को आड़े लेकर आरोपी लगातार उसे ब्लैकमेल कर रहे थे। अंततः आरोपियों ने आपत्तिजनक वीडियो को वायरल कर दिया। इसके बाद युवती थाने पहुंच रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मामले में तीन आरोपितों को हिरासत में ले लिया है, वहीं वीडियो वायरल करने वाला फरार है। मामले में पुलिस ने धारा 366, 376 डी, 506 भादवि, पाक्स़ो एक्ट 6, 14 व आईटी एक्ट की धारा 67 ए, 67 बी के तहत मामला पंजीबद्ध किया है। कार्रवाई में डीएसपी दीपमाला कुर्रे, थाना प्रभारी विपिन लकड़ा, एसआइ सुनीता भारद्वाज, माधव सिंह, मणि प्रसाद राजवाड़े, विशुन देव पैकरा, प्रधान आरक्षक हेमंत शर्मा, आरक्षक दीपक यादव तथा महेंद्र सिंह शामिल रहे।

Categorized in: