उदयपुर- शहर की एक महिला क्रिकेटर ने कोच के खिलाफ यहां हाथीपोल थाने में दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। प्रारंभिक जांच के बाद बताया कि कोच युवती से शादी करना चाहता था, किन्तु उसने इनकार कर दिया। जिसके चलते दोनों के बीच विवाद चल रहा था।

पुलिस ने युवती का बयान दर्ज किया है। जिसने 5 मार्च का मामला बताया है। पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपी उसे ब्लैकमेल कर अलग-अलग समय में कुल एक लाख रुपए ले चुका है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर उसकी तलाश में जुटी है।

Categorized in: