अंबिकापुर। दो ट्रकों में आमने-सामने भिड़ंत में ट्रक चालक की मौत हो गई। घटना वाड्रफनगर-बनारस मार्ग के अजगरा नाले के पास की है। इसमें एक ट्रक के चालक नीरज पटेल पिता रविंद्र7 पटेल (36) निवासी दुद्धी जिला सोनभद्र उत्तर प्रदेश की मौत हो गई। वहीं गंभीर रूप से घायल खलासी सचिन पटेल को इलाज हेतु अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया। शुक्रवार की दोपहर लगभग एक बजे बनारस मार्ग के अजगरा नाले के पास ट्रक क्रमांक सीजी 15 डीएम 7947 रायगढ़ से लोहा लेकर उत्तर प्रदेश जा रही थी। टक्कर में इसके चालक चालक नीरज पटेल (36) की मौके पर ही मौत हो गई।

Categorized in: