प्रेमनगर पप्पू यादव- सूरजपुर जिले के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रेमनगर में इमरजेंसी सुविधा उपलब्ध नही रहने के कारण आसपास ग्रामीणों को भारी परेशानी हो रहा है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रेमनगर में कोई जिम्मेदार अधिकारी कर्मचारी नही हैं।

मिली जानकारी के अनुसार एक ऐसे ही मामला सामने आया है कि नमना निवासी बच्चा लाल प्रजापति व्यक्ति का बिरंचि बाबा के पास एक्सीडेंट हुवा था कई बार हॉस्पिटल में घटना स्थल पर उपस्थित लोगों ने दूरभाष के माध्यम से संपर्क किया तो कही 108 में कॉल किया लेकिन एक उस एक्सिडेंटल केश को ले जाने के लिए एम्बुलेंस आई फिर परेशान होकर गंभीर चोंट आये नमना निवासी बच्चालाल प्रजापति को मोटरसाइकिल से हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, ज्यादा चोट रहने के कारण जिला हॉस्पिटल सूरजपुर रेफर कर दिया गया।

इधर छत्तीसगढ़ शासन वाहवाही लुटती दिखाई पड़ती है कि हमारी सरकार स्वास्थ्य सुविधा पूर्ण रूप से उपलब्ध करा रही है लेकिन यह कोई नई बात नही इसके पूर्व में भी इस प्रकार से प्रकरण सामने आ चुका है ग्रामीणों की माने तो उनका कहना है कि छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधा बिल्कुल लचर हो चुका है आम जनताओ को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रेमनगर में कोई इमरजेंसी सुविधा उपलब्ध नही हो पाता है।

Categorized in: