अम्बिकेश गुप्ता
कुसमीसामाजिक कार्यक्रम में कुसमी विकासखंड के ग्राम पंचायत से रिपोर्ट आश्रम पहुंचे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को संघर्षशील प्रेरक पंचायत कल्याण संघ छत्तीसगढ़ के पदाधिकारियों व सदस्यों ने मुलाकात कर छत्तीसगढ़ में कार्य प्रेरकों को नियमित रोजगार देने के संबंध में ज्ञापन सौंपा हैं।

संघर्षशील प्रेरक पंचायत कल्याण संघ ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र कुमार, उपाध्यक्ष हिरसाय सहित अन्य पदाधिकारियों ने सौंपे गये ज्ञापन में उल्लेखित करते हुए मुख्यमंत्री को अवगत कराया हैं कि 31 मार्च 2018 साक्षरता मिशन का कार्यक्रम बंद कर दिया गया था सब प्रेरकों की संख्या सोलह हजार आठ सौ दो थी. लेकिन कुछ प्रेरक स्वयं का व्यवसाय करने लगे तो कुछ प्रेरकों का नौकरी लग गया किंतु आर्थिक रूप से कमजोर और 5 से 10 साल साक्षरता विभाग में सेवा करते हुए दस हजार प्रेरकों की भर्ती अन्य विभागों में नहीं हो पाई. तीन वर्षों से बेरोजगार होकर प्रेरक दर-दर की ठोकरें खा रहे हैं प्रेरक संघ ने प्रेरकों का समस्या देखते हुए जल्द से जल्द नियमित रोजगार देने की मांग की हैं।

Categorized in: