अम्बिकेश गुप्ता
कुसमीनगर कुसमी वार्ड क्रमांक 09 लरंगसाय चौक से बस स्टैंड होते हुए तहसील कार्यालय कुसमी तक विरोध प्रदर्शन कर अनुविभागीय अधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजा गया।

डीज़ल एवं पेट्रोल पर केंद्र सरकार व राज्य सरकार 32 एवं 33 रुपये प्रति लीटर टैक्स वसूली कर रही हैं, आम जनता महंगाई से कराह रही है और सरकारें आम आदमी का खून निचोड रही है आम आदमी पार्टी सरकार का जन विरोधी नीतियों के खिलाफ लड़ाई लड़ रही है इसके खिलाफ आम आदमी को भी लामबंद होना पड़ेगा जनता का खून चूसने वाली सरकारों को छत्तीसगढ़ की सर ज़मी से उखाड़ फेंकना होगा उपरोक्त बातें विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष इंद्रदेव नाग के द्वारा कहा गया. इस विरोध प्रदर्शन में जिला सचिव श्री राम शरण जी, जिला संगठन मंत्री शकील अंसारी, सतीस घाट, मोहम्मद ख़ालिद, प्रिंस गुप्ता, अरमान मालिक, परमजीत, लुकमान अंसारी, शामिल थे।

Categorized in: