अम्बिकेश गुप्ता
कुसमी। चीज जाति कल्याण समिति सरगुजा संभाग की ओर से कुसमी जनपद पंचायत सदस्य क्षेत्र क्रमांक 9 खसरू बुनकर ने समाज का प्रतिनिधित्व करते हुए चिक जाति को संवैधानिक लाभ देने सहित कई मांगो का ज्ञापन सौंपकर मुख्यमंत्री को श्रीकोट में सामाजिक कार्यक्रम में प्रवास के दौरान अवगत कराया है।

श्री बुनकर ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराते हुए बताया कि छत्तीसगढ़ राज्य में निवासरत चिक जाति को संवैधानिक लाभ देने हेतु सरगुजा संभाग के माननीय मंत्री एवं विधायक गणों की अनुशंसा सहित आवेदन पत्र प्रस्तुत किया हैं जो आज प्रयत्न प्रतीक्षित है. जशपुर प्रवास 4 दिसंबर, बलरामपुर प्रवास 12 दिसंबर एवं सरगुजा प्रवास 13 दिसंबर को समाज प्रमुख द्वारा उक्त संबंध में आवेदन दिया गया हैं इस ओर चीक जाति को संवैधानिक लाभ देने हेतु आदेश किए जाने की मांग की है।

इसके अलावा श्री बुनकर ने बलरामपुर जिला के सामरी तहसील में निवासरत विभिन्न जाति के संबंध में आवश्यक कार्यवाही कर अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति सूची में शामिल किए जाने आवेदन पत्र दिया है।

दिए गए पत्र में बताया है कि सरगुजा संभाग में निवासरत अनेक जनजाति मूल निवासी होने के बावजूद सुविधा प्राप्त करने से वंचित हैं नगेशिया किसान का छत्तीसगढ़ राज्य सरकार से केंद्र सरकार को भेजा गया है परंतु अभी तक इसका कोई निवारण नहीं हुआ है इसके लिए आवश्यक पहल करने की नितांत आवश्यकता है इसी तरह चिके चीकवा भी अभी तक राज्य अनुसूचित आयोग के द्वारा सभी दस्तावेज सामान्य प्रशासन विभाग के पास होने के बावजूद आदेश रुका हुआ है. अगरिया लोहार के संबंध में जनजाति आयोग से जांच कराया जाना व सूची में शामिल कराया जाना न्याय उचित है बृजया जनजाति लुप्त हो गए हैं झारखंड में संरक्षित हैं जबकि छत्तीसगढ़ की सूची में नहीं है महली मंझवार का भी आयोग से जांच कराकर जनजाति सूची में शामिल किया जाना चाहिए उपरोक्त सभी जाति मूल्यतः आदिवासी है इन सभी जाति को आदिवासी जनजाति में शामिल होने से अत्यंत ही पिछड़ी जाति का लाभ प्राप्त कर विकास के मुख्य धार में शामिल होकर आगे बढ़ सकेंगे।

डूंगरपाठ में विनगंगा नदी को सुरक्षित करने तटबंध की मांग

ग्राम पंचायत जमीरा पाठ के आश्रित पारा डूमरपाठ में बेनगंगा नदी का उद्गम हुआ हैं उद्गम स्थल पूरे सामरी क्षेत्र के धार्मिक आस्था का केंद्र है तालाब का मेड टूटने की कगार पर है यदि समय रहते बचाव कार्य नहीं हो पाया तो विनगंगा नदी का अस्तित्व समाप्त हो जाएगा. तलाब पर तटबंध के साथ तालाब के सौंदर्यीकरण कराने मांग क्षेत्रवासियों की ओर से जनपद सदस्य खसरू बुनकर ने किया हैं।

रजिस्ट्री पंजीयन कार्यालय खोले जाने की मांग

सरगुजा संभाग में निवासरत नागेशिया किसान जाति की जमीन क्रय विक्रय की रजिस्ट्री गुपचुप तरीके से बिचौलिया द्वारा अंबिकापुर में होने से विक्रेता को सही कीमत नहीं मिल पाती है. जिला बलरामपुर में रजिस्ट्री पंजीयन कार्यालय खोलने से अंबिकापुर को मिलने वाली राजस्व का लाभ जिला बलरामपुर को मिलेगा. बलरामपुर में रजिस्ट्री पंजीयन कार्यालय खोले जाने की मांग करते हुए क्षेत्र हित में कई मांगों का आवेदन श्री बुनकर ने मुख्यमंत्री को दिया हैं।

Categorized in: