रामानुजगंज(विकाश कुमार केशरी)- ग्राम पंचायत देवीगंज की आंगनबाड़ी सहायिका के तेल मिल के पट्टे की चपेट में आ जाने के बाद हुई मौत एवं चार मासूम बच्चों के सिर से मां का साया उठ जाने की खबर सुनकर ग्राम पंचायत सनावल भाजपा मंडल मीडिया प्रभारी पिंटू रहमान ने संवेदनशीलता का परिचय देते हुए। ₹5000 की आर्थिक सहयोग राशि मृतिका के परिजनों को प्रदान किया।

गौरतलब है कि शनिवार की सुबह 9 बजे के करीब ग्राम पंचायत देवीगंज की आंगनबाड़ी सहायिका ग्राम पंचायत मितगई के कोरवा पारा में तेल मिल में सरसो का तेल निकलवाने गई थी इसी दौरान वह मिल के पट्टे के चपेट में आ गई जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी इस ह्रदय विदारक घटना के से मृतिका के 4 मासूम बच्चों के सिर से मां का साया उठ गया। इसकी जानकारी भाजपा मंडल मीडिया प्रभारी पिंटू रहमान को मिलते ही तत्काल मृतिका के परिजनों को ₹5000 की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की। भाजपा मंडल मीडिया प्रभारी पिंटू रहमान के इस संवेदनशीलता के लिए प्रशंसा की जा रही है।

Categorized in: