प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को फोन लगाया। इस दौरान उन्होंने कोरोना की स्थिति, नियंत्रण की कोशिशों और वैक्सीनेशन की प्रगति आदि की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री से लोगों के लिए पर्याप्त वैक्सीन आपूर्ति की मांग की। वहीं उद्योगों के लिए भी 20 प्रतिशत ऑक्सीजन की मांग रखी।

मुख्यमंत्री ने अब तक हुए टीकाकरण की जानकारी देते हुए बताया, प्रदेश में टीके की पर्याप्त आपूर्ति नहीं मिल पा रही है। इसकी वजह से इसकी गति प्रभावित हुई है। उन्होंने कहा, प्रदेश को पर्याप्त मात्रा में वैक्सीन की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए तभी तेजी से वैक्सीन लगाई जा सकती है। मुख्यमंत्री ने उद्योगों की चिंताएं भी प्रधानमंत्री से साझा की। उन्होंने कहा, प्रदेश में ऑक्सीजन पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। केंद्र सरकार के अादेश का उत्पादन का 100 प्रतिशत मेडिकल सप्लाई के लिए अनिवार्य कर दिया गया है। ऐसे में ऑक्सीजन पर आश्रित उद्योग बंद से हो गए हैं। उन्होंने प्रदेश में उत्पादित ऑक्सीजन का 80 प्रतिशत अस्पतालों को और 20 प्रतिशत हिस्सा छोटे उद्योगों को उपलब्ध कराने की मांग की। बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दोनों मांगों पर विचार करने का आश्वासन दिया है।

बताया, जहां केस बढ़ रहे हैं वहां अतिरिक्त टीमें लगाई हैं

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री मोदी को बताया, प्रदेश में टेस्ट की संख्या बढ़ाई गई है। ट्रेसिंग में भी तेजी आई है। पॉजिटिविटी दर में निरंतर कमी आ रही है। मरीजों की संख्या घट रही है।प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष ध्यान दिया जा रहा है। जिन इलाकों में अभी भी केस बढ़ रहे हैं वहां अतिरिक्त टीमें लगायी गई हैं। अस्पताल में बिस्तरों की पूरी जानकारी ऑनलाइन कर दी गई है

साभार – दैनिक भास्कर

Categorized in: