रामानुजगंज (पृथ्वीलाल केशरी)

रामानुजगंज थाना अंतर्गत ग्राम जामवंतपुर के पास
तेज रफ्तार ट्रक ने एक बाइक सवार को टक्कर मार दी जिसके कारण एक मौत हो गई और दूसरे की इलाज जिला हॉस्पिटल बलरामपुर में चल रहा है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक एजाज अंसारी अपने एक साथी के साथ अपने ससुराल रामानुजगंज में आया हुआ था। सभी से भेंट मुलाकात करने के बाद वापस अंबिकापुर जाने के लिए निकला हुआ था कि ग्राम जामवंतपुर के पास तेज गति से आते हुए 10 चक्का ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी जिसके कारण एजाज अंसारी की
मौत मौके पर ही हो गई वही उसके घायल साथी का इलाज जिला चिकित्सालय बलरामपुर में चल रहा है। प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार ट्रक चालक घटना को अंजाम देने के बाद मौके से फरार होना चाह रहा था लेकिन सड़क किनारे बने रेलिंग से उसका ट्रक जा टकराया और वह ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गई लेकिन मौके से ट्रक ड्राइवर एवं उनमें बैठे बाकी लोग फरार होने में कामयाब रहे। तीव्र गति वाहन चलाने वालों पर जब तक से जिले के पुलिस एवं यातायात विभाग लगातार चलानी कार्रवाई नहीं करती तब तक दुर्घटनाओं एवं मौत का सिलसिला जारी रहेगा।

Categorized in: