अंबिकापुर। शहर के कई गरीब इलाकों में पहुंचकर अनोखी सोच संस्था ने गरीब बच्चों को अपने हाथों से चप्पल पहनाया। ताकि गर्मी के इन दिनों में बच्चों के पैर में छाले ना पड़ जाए।
करीब एक सैकड़ा से अधिक खासकर बच्चों को संस्था ने चप्पलों का वितरण किया। इस दौरान अनोखी सोच संस्था के अध्यक्ष प्रकाश साहू ने कहा कि उनकी संस्था तो मात्र एक जरिया है।मदद तो सिर्फ ईश्वर करता है, इंसान तो उनके आदेशों का पालन करते हैं। उन्होंने बताया कि लॉक डाउन के इस विपरीत समय में उनकी संस्था द्वारा शहर के कई इलाकों में भोजन का वितरण शुरू से ही किया जा रहा है। कुछ स्थानों में देखा गया कि गरीब बच्चे खाली पैर ही घर से बाहर निकल कर तपती सड़क पर आकर भोजन ले रहे हैं। इसे देखते हुए तत्काल संस्था ने ऐसे बच्चों के लिए चप्पलों की व्यवस्था कराई। नगर के गांधी नगर थाना के पीछे घसिया पारा, पटपरिया, बाबू पारा अटल आवास, गंगापुर क्षेत्र में सैकड़ों बच्चों को अपने हाथों से संस्था के युवाओं ने चप्पल पहनाया।


गौरतलब है कि नगर के दर्री पारा क्षेत्र की स्थिति अनोखी स्वच्छ संस्था विगत कई वर्षों से शहर में अपनी एक अलग पहचान बनाई हुई है। समाज सेवा के क्षेत्र में नित्य नए कार्य इस संस्था के द्वारा किए जा रहे हैं। कोरोना वैश्विक महामारी के इस विपरीत समय में भी अनोखी सोच संस्था ने अपने कार्यों से ना सिर्फ लोगों का दिल जीता, बल्कि जरूरतमंदों के लिए एक बड़ा सहारा बन के सामने आई।

Categorized in: