बीएमओ ने नोटिस जारी कर मांगा था जबाव
बिलासपुर। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से नदारद डॉक्टर सहित 7 कर्मियों पर कार्रवाई करते हुए एक दिन का वेतन काट दिया गया है। ये सभी डॉक्टर मस्तुरी ब्लॉक के ओखर अस्पताल से नदारद थे। इसलिए डॉक्टर और कर्मचारियों को बीएमओ मस्तुरी ने नोटिस जारी कर जबाव मांगा था। लेकिन इन सभी ने नदारद होने की वजह नहीं बताई, इसलिए इनका वेतन काट दिया गया है। इसके बाद कलेक्टर के निर्देश पर कार्रवाई की गई है। इस आदेश में समय पर अस्पताल पहुंचकर मरीजों का इलाज करने की बात कही गई है।

Categorized in: