गिरजा ठाकुर
अंबिकापुर। सरगुजा जिले के दरिमा थाना अंतर्गत साइड ठेकेदार ने घर छोडऩे के बहाने महिला मजदूर से जबरन दुष्कर्म किया। पुलिस ने पीडि़त महिला की शिकायत पर कार्रवाई कर आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
पुलिस ने बताया दुष्कर्म की शिकार महिला अंबिकापुर में किराए के मकान में रहकर मजदूरी करती है। 18 अगस्त को साइड ठेकेदार गणेश मिश्रा काम खत्म होने के बाद महिला को घर छोड़ देने के बहाने अपने मोटरसाइकिल में बैठाकर कुसू दरिमा ले गया और एक घर में रखकर जबरन दुष्कर्म किया। इस पर पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज अजय यादव व पुलिस अधीक्षक सरगुजा भावना गुप्ता के निर्देशन में गूंज अभियान के तहत आरोपित को गिरफ्तार करने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला, नगर पुलिस अधीक्षक अखिलेश कौशिक के नेतृत्व में टीम गठित करने के निर्देश दिए गए थे। दरिमा थाना प्रभारी, निरीक्षक अंजू चेलक के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने आरोपित को घेराबंदी कर हिरासत में लिया। आरोपित गणेश मिश्रा दरिमा थाना क्षेत्र के ग्राम पुटा का रहने वाला है, जिसने पूछताछ में मजदूर महिला को घर छोडऩे के बहाने दुष्कर्म करना स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अंजू चेलक, सहायक उपनिरीक्षक राकेश मिश्रा, आरक्षक नीरज पांडेय, संजय केरकेट्टा, शिवमंगल शामिल रहे।

Categorized in: