लखनपुर महफूज हैदर – लखनपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत पुहपुटरा के आश्रित ग्राम चिलबिलपारा में विगत कई दिनों से ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण बिजली नहीं रहती है जिससे ग्रामीणों को अंधेरे में गुजर बसर करना पड़ रहा है।

जानकारी के अनुसार ग्राम पुहपुटरा के चिलबिल पारा में वर्षों पूर्व का ट्रांसफार्मर लगाया गया था जो अब खराब हो चुका है लगातार ट्रांसफार्मर से तेल रिस करके बाहर निकल रहा है जिससे बिजली व्यवस्था ठप है लगभग 15 परिवार की आबादी वाले इस गांव में विगत कुछ दिनों से ट्रांसफार्मर खराब होने से बिजली नहीं मिल पा रही है जिसके कारण ग्रामीणों को अंधेरे में जीवन व्यतीत करना पड़ रहा है तथा वनांचल क्षेत्र होने के कारण जंगली जीव एवं सांप बिच्छू का डर ग्रामीणों में बना हुआ है इसकी शिकायत ग्रामीणों ने बिजली विभाग को की मगर आज तक सूध नहीं लिया गया है ग्रामीणों ने बिजली विभाग से तत्काल ट्रांसफार्मर लगाए जाने की मांग की है।

Categorized in: