रामानुजगंज(विकाश कुमार केशरी)- भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष के अनुशंसा पर भारतीय जनता पार्टी रामानुजगंज मंडल अध्यक्ष के अनुमोदन के पश्चात भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल रामानुजगंज के अध्यक्ष अनोज यादव के द्वारा की 35 सदस्यी कार्यकारिणी की घोषणा की गई जिसमें पूरे मंडल से सभी सक्रिय युवा नेताओ को स्थान दिया गया वही ग्रामीण के साथ-साथ शहरी युवा नेताओं को बराबर तरजीह दी गई। भाजयुमो की इस कार्यकारिणी को संतुलित कार्यकारिणी माना जा रहा है। कार्यकारिणी में कुछ युवा नेताओं को पदोन्नति नगर से मंडल कार्यकारिणी में जगह दी गई वही नए चेहरे को भी सम्मिलित किया गया है।
भाजयुमो मंडल रामानुजगंज की कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष संतोष यादव, सतीश जायसवाल, वेद प्रकाश तिवारी आनंद देव वही महामंत्री अशर्फी यादव,विक्रम गुप्ता मंत्री रंजीत वैध कृपा शंकर गुप्ता, संतोष सिंह, अर्जुनदास,नंदकिशोर गुप्ता,कोषाध्यक्ष राकेश कश्यप प्रसार प्रचार प्रमुख राजकुमार आयाम,सह प्रचार प्रसार प्रमुख उत्तम यादव,कार्यालय प्रभारी अरुण नागवंशी सह कार्यालय प्रभारी महेंद्र सिंह मीडिया प्रभारी कृष्णा पासवान सह मीडिया प्रभारी सौरब चौबे सोशल मीडिया प्रभारी अरविंद यादव, पुष्पेंद्र यादव सह सोशल मीडिया प्रभारी अनमोल एक्का प्रशिक्षण प्रमुख सिद्धांत यादव सह प्रशिक्षण प्रमुख उमेश सिंह सरजू सिंह अजय सिंह,शासकीय योजना स्वाध्याय मंडल आशीष यादव शिव कुमार सिंह अरविंद यादव अमित गुप्ता कन्या शक्ति संयोजिका रितिका सिंह, भगवान मरावी, पुनीता सिंह पूनम, देवती नेटी को बनाया गया। मंडल कार्यसमिति में 23 एवं विशेष आमंत्रित सदस्य में 20 लोगों को सम्मिलित किया गया है।

केंद्र की योजनाओं को पहुचागे जन जन तक, भूपेश सरकार की नाकामियों को करेंगे उजागर………… नवनियुक्त कार्यकारिणी के बाद भाजयुमो नेताओं ने पत्रकारों से चर्चा के दौरान कहा कि केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य एवं उसका लाभ सभी पात्र हितग्राहियों को दिलवाने का कार्य हम सभी करेंगे साथ ही साथ छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल की नाकामियों को एवं वादाखिलाफी को भी उजागर करने का कार्य करेंगे।

एक नगर पंचायत सहित 42 गांव, 80 बूथ के युवाओं दिया गया है प्रतिनिधित्व……. भाजयुमो मंडल रामानुजगंज के अंतर्गत 1 नगर पंचायत 42 गांव एवं 80 बूथ आते हैं कार्यकारिणी में करीब-करीब सभी गांव एवं सभी बूथ से युवाओं को प्रतिनिधित्व दिया गया है।

Categorized in: