CGBSE 10th results 2021 live updates : छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिम) ने 10वीं कक्षा के नतीजे जारी कर दिए हैं। 10वीं सीजी बोर्ड का रिजल्ट वीडियो कांफ्रेंसिंग से जारी किया गया। छात्र-छात्राएं अपना परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in व results.cg.nic.in पर चेक कर सकते हैं। इस बार कोरोना महामारी के चलते छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं परीक्षा रद्द कर दी गई थी, ऐसे में सीजी बोर्ड क्लास असाइनमेंट व इंटरनल असेसमेंट के आधार पर रिजल्ट जारी किया गया है। इस बार न कोई छात्र फेल हुआ है और न किसी का रिजल्ट रोका गया है।

https://results.cg.nic.in/2021results/Res_X_Main21.aspx 

इससे पहले, छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने कक्षा 10वीं के छात्रों के मूल्यांकन के लिए मानदंड जारी किया था। यह घोषणा की गई थी कि छात्रों को आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर अगली कक्षा के लिए पास किया जाएगा। साथ ही, जो छात्र प्रक्टिकल में शामिल नहीं हो पाए थे, उन्हें पास अंक दिए जाएंगे। सीजीबीएसई 10वीं रिजल्ट 2021 आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर तैयार किया गया है। थ्योरी विषयों में 75 में से अधिकतम 72 अंक दिए जाएंगे, जबकि व्यावहारिक परीक्षा के लिए 70 अंकों में से 68 अंक दिए जाएंगे। लगभग 4.6 लाख छात्रों ने कक्षा 10 की परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था। छात्रों और साथियों को सलाह दी जाती है कि वे सीजीबीएसई 10वीं परिणाम 2021 पर अधिक अपडेट के लिए आधिकारिक साइट चेक करते रहें।

यहां क्लिक कर चेक करें अपना रिजल्ट –  CGBSE 10th results 2021 – Direct Link 

Categorized in: