मनेंद्रगढ़ ! कोरोना संक्रमण के बचाव हेतु वाहनों में आवागमन करने वाले लोगों के जांच हेतु मनेंद्रगढ़ काष्ठागार के पास जांच नाका बनाया गया है जहां पर पुलिस के जवानों की ड्यूटी लगाई गई है जिनके द्वारा जिले व जिले के सीमा के बाहर दूसरे प्रांत से आने वाले वाहनों की जांच की जा रही है ! जांच नाका में पुलिस के जवानों को बैठने के लिए एक टेंट लगा दिया गया है जिसके नीचे वे बैठकर अपनी ड्यूटी पूरी ईमानदारी के साथ कर रहे हैं लेकिन बरसात का मौसम लगते ही भारी बारिश पिछले कुछ दिनों से हो रही है उससे बचाव हेतु कोई व्यवस्था नहीं की गई है जिससे वे बरसते पानी से अपना बचाव कर सकें टेंट के टपकते पानी के बीच बैठकर अपनी ड्यूटी निभा रहे हैं ! ड्यूटीररत पुलिस के जवानों के लिए काष्ठा गार के पास जो जांच नाका बनाया गया है उस टेंट में अगर उसके ऊपर बरसाती या प्लास्टिक लगवा दी जाती तो उन्हें बरसात के टपकते पानी से राहत मिल जाती ! पुलिस के जवान कोरोना संक्रमण के बचाव हेतु अपनी ड्यूटी रात दिन बराबर कर रहे हैं लेकिन उनके पानी से बचाव हेतु उनकी तरफ किसी का ध्यान नहीं जा रहा है ! स्थानीय प्रशासन को इस तरफ ध्यान देते हुए काष्टागार के पास बने जांच नाका में लगे टेंट में प्लास्टिक या बरसाती लगवा दी जाए ताकि बरसात में अपनी ड्यूटी पुलिस के जवान भली-भांति पूर्वक कर सकें !

Categorized in: