रामानुजगंज(विकाश कुमार केशरी)- छत्तीसगढ़ तथा झारखंड बांटने वाली कन्हर नदी के पुल पर एक कमांडर जीप सीजी 15 जेड डी 2725 कन्हनर नदी के पुल से नीचे गिरते गिरते आज सुबह 8 बजे के करीब बचा। जिसे तत्काल क्रेन के माध्यम से निकाला जा सका।                                                                                               
प्राप्त जानकारी के अनुसार दसको पुराना कन्हर पुल का मरम्मत के अभाव में जीर्ण शीर्ण हो गया है ऊपरी परत का कई वर्षों से मरम्मत नहीं होने के कारण पुल पर कई जगह गड्ढे हो गए हैं जो जानलेवा साबित हो रहे हैं इन्हीं गड्ढों में कमांडर जीप का अगला चक्का चला गया जिससे जीप की स्टेरिंग का स्क्रू टूट गया जिससे स्टेरिंग फेल हो गया और अचानक बाई ओर मुड़ गया जिससे पुल का रेलिंग तोड़ते हुए आधा जीप का अगला हिस्सा पुल के बाहर की ओर निकल गया। गनीमत रहा कि उसमें केवल चालक ही सवार था। जो जीप रुकने के बाद जीप से बाहर आया। कमांडर जीप झारखंड के रमकंडा थाना के गोबरदाहा निवासी उमेश यादव की बताई जा रही है जो झारखंड गोदरमाना में होमगार्ड के रूप में तैनात है।‌ वही कमांडर जीप को चला रहा था इस संबंध में गोदरमान केम्प प्रभारी ने बताया कि उमेश बगैर छुट्टी लिए ही शाम को घर चला गया था जो सुबह जीप लेकर आया था। आने के बाद वह रामानुजगंज गिफ्ट लेने गया एवं वहां से वापस आने के बाद जीप कन्हर नदी पर बने पुल के बीचो बीच गड्ढे में चली गई जिससे उसका स्टेरिंग फेल हो गया और अचानक बाई ओर मुड़ गया तथा रेलिंग तोड़ते हुए पुल पर लटक गया।

Categorized in: