अंबिकापुर। स्वास्थ्य मंत्री द्वारा पूरे स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट पर रखा गया है। स्वास्थ्य मंत्री ने बुधवार को वीडियो कांफें्रसिंग के माध्यम से सीएमएचओ डॉ. पीएस सिसोदिया को निर्देश दिए हैं। बाहर से आने जाने वाले लोगों को सूचना प्राप्त होने पर तत्काल उन्हें होम क्वारेंटाइन में रखने के निर्देश दिए गए हैं। सरकार द्वारा १५०० रेपिड टेस्ट कीट भेजा गया है। इसके साथ ही प्रशासन द्वारा गढ़वा से अंबिकापुर की तरफ आने वाली सभी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। इसके साथ ही पूर्व में जारी अनुमति को भी निरस्त कर दिया गया है।
स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से सीएमएचओ व मेडिकल कॉलेज अस्पताल की टीम को हाईअलर्ट पर रहने के निर्देश जारी किए हैं। सीएमएचओ डॉ. पीएस सिसोदिया ने बताया कि कलक्टर डॉ. सारांश मित्तर द्वारा बाहर से आने वाले सभी लोगों को होम क्वाराईंटन में रखने के आदेश जारी किए हैं। शहरी कार्यक्रम प्रबंधन इकाई से डॉक्टर आयुष, टीवी रतिया, प्रवीण राय, धर्मेंद्र प्रधान व विधि द्वारा प्रवासी मजदूरों के कैंप में गुरुवार को जाकर 14 श्रमिकों का सै पल लिया गया। सभी १४ लोगों के सै पल निगेटिव पाए गए। सभी श्रमिकों का रेपिड टेस्ट कीट के माध्यम से जांच किया गया। सरकार द्वारा अब तक १५०० जांच कीट प्राप्त होचुके हैं। इसके साथ ही अतिरिक्त जांच कीट भी जिला पंचायत सदस्य आदितेश्वर शरण सिंहदेव द्वारा स्वयं ही खरीदकर स्वास्थ्य विभाग को प्रदान किया है। इससे क यूनिटि ट्रांसमिशन का पता आसानी से चल सकेगा।

पुलिस व प्रशासन स त
अनावश्यक सडक़ों में घूम रहे लोगों के खिलाफ पुलिस व प्रशासन द्वारा स ती बरतने की तैयारी कर रही है। इसके साथ ही जिन दुकानों को अब तक खोलने की अनुमति प्रदान की गई थी। उनके द्वारा भी सोशल डिस्टेंश का पालन नहीं किया जा रहा है तो प्रशासन द्वारा स त कार्रवाई की जाएगी। लगातार पॉजीटिव मिलने की जानकारी लोगों के पास है। सोशल मीडिया के माध्यम से भी लोग जागरूक हो रहे हैं। इसके बावजूद उनके द्वारा सडक़ों पर अनावश्यक बिना किसी काम के निकलकर भीड़ बढ़ा रहे हैं। इससे न केवल लोगों की परेशानी बढ़ सकती है, बल्कि वे संक्रमित भी हो सकते हैं।

गुदरी बाजार पुर्णत: लॉकडाउन करने की मांग
गुदरी बाजार के स्थानिय लोगों ने कलक्टर को ज्ञापन सौंपते हुए गुदरी बाजार को पूर्ण लॉकडाउन करने की मांगी की है। उन्होने ज्ञापन सौपते हुए बताया कि बाजार में सोशल डिस्टेंशिंग की धज्जियां उड़ रही है। इसके साथ ही झारखंड व उत्तरप्रदेश के सरहदों वाले गांवों से बहुतायता फल एवं सब्जी विक्रेता यहां पर दुकान लगा रहा है। उन्होंने बताया कि मंगलवार को बिहार सेआकर सब्जी विक्रेता द्वारा दुकान लगाया जा रहा है। ऐसी स्थिति में ना जाने कितने लोगों सब्जी व फल की विक्री के संबंध में आना जाना करते हैं।गुदरी बाजार में जिन्हें अनुमति नहीं हैं वे भी दुकान लगा रहे हैं। गुदरी बाजार शहर के बीच का स्थान है इसे बंद कराने के साथ ही ऐसे लोगों के खिलाफ स त कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने कहा है कि प्रशासन द्वारा अगर कार्रवाई नहीं की गई तो स पूर्ण महौल्लेवासी व आसपास के समस्त घरों के लोगों को को मजबूरी में बाहर आकर खुद ही लॉकडाउन कराना पड़ेगा।

Categorized in: