अम्बिकेश गुप्ता
कुसमी। पशु चिकित्सालय कुसमी प्राँगण में शुक्रवार को दो दिवसीय पशु मेला का शुभारंभ जनपद पंचायत कुसमी के अध्यक्ष हुमंत सिह के द्वारा गौ माता को माल्यार्पण व फीता काट के किया गया. यह आयोजन 19 व 20 मार्च दो दिनों के लिए आयोजित किया गया हैं.

इस कार्यक्रम में माहिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया. कार्यक्रम में किसानो को सही तरीके से पशुपालन की ट्रेंनिंग हेतु प्रोजेक्टर के द्वारा गाय ,बकरी ,शुकर एवं मूर्गी पालन की पढाई करायी गयी. किसानो को वर्मी खाद बनाने की विधी कृषि विस्तार अधिकारी चंदन राठिया सहित उपस्थित विभाग के अन्य कर्मचारियों द्वारा बताया गया. इसके अलावा पशुओ के लिए आजोला एवं पैरा यूरिया उपचार का भी लाईव प्रदर्शन करके दिखाया गया. तथा उसके फायदे के बारे में उपस्थित किसानों को महिलाओं को अवगत कराया गया. व किसानो को नोट बूक, पेन व जागरूकता पंपलेट का भी वितरण किया गया.

इस कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष गोवरधन भगत, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष विनोद कुमार, पार्षद पति बालेशवर राम, एल्डरमैन शुशील दूबे, सोनू अली, सैफ अली एवं सैकडो की संख्या में पशु पलाक एवं किसान उपस्थित रहें।

Categorized in: