अम्बिकेश गुप्ता
कुसमी। करौंधा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कमलापुर में हत्या के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार 18 मार्च को थाना गरौधा के ग्राम कमलापुर में गांव की विधवा महिला का नग्न शव मिला था. महिला के सर पर गंभीर चोट का निशान और घसीटने के निशान से आशंका थी कि महिला की हत्या की गई है करौंधा पुलिस द्वारा इसकी जानकारी अपने उच्च अधिकारियों को दी गई और उनके द्वारा मिले दिशा निर्देशन पर शव को अपने कब्जे में लेकर पीएम करवाया गया डॉक्टर से मिले शार्ट पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार मृतका की की मौत शराब व गहरा चोट के कारण बताये जाने पर जांच के दौरान गांव की एक महिला ने पुलिस को बताया की संजय राम के द्वारा घर से घसीट कर पत्थर पटक कर हत्या किया गया है. संजय के द्वारा अपराध घटित करने का सबूत मिलने पर थाना प्रभारी करौंधा द्वारा इसकी जानकारी पुलिस अधीक्षक बलरामपुर रामकृष्ण साहू एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी कुसमी मनोज तिर्की को दी गई. उच्च अधिकारियों के मार्गदर्शन में करौंधा थाना प्रभारी जय सिंह धुर्वे आरोपी के गिरफ्तारी हेतु टीम गठित कर स्टाफ को रवाना कर ग्राम पंचायत कमलापुर नीचे पारा जाकर आरोपी को घर में दबिश देकर गिरफ्तार कर मालिक रिमांड में लेकर जेल भेज दिया गया. इस कार्यवाही में थाना प्रभारी करौंधा जय सिंह धुर्वे, प्रधान आरक्षक दशरथ कुजुर, आरक्षक अरविंद, प्रताप ,जितेंद्र ,सोनामती शामिल थे.

ज्ञात हो कि ग्राम पंचायत धनेशपुर के आसन पानी निवासी 32 वर्षीय महिला मोहनी बाई के पति की कुछ वर्ष पूर्व मौत हो गई थी. जो महिला सामरी क्षेत्र के सुदूर ग्राम जलीजली के माध्यमिक स्कूल में भृत्य के पद पर पदस्थ थी. महिला के पहले पति से 2 बच्चे भी हैं वह कुछ माह पहले कमलापुर निवासी उक्त आरोपी संजय के साथ रह रही थी. बताया जा रहा है कि मृत महिला और व्यक्ति दोनों हड़िया व शराब का सेवन करते थे. और नशे की हालत में आए दिन दोनों के बीच विवाद होता था. इस बीच गुरुवार की सुबह संजय महिला भृत्य को ढूंढ रहा था. कुछ देर बाद महिला वृद्ध का शव नग्न अवस्था में मिलने से सनसनी फैल गई तथा इसकी सूचना आरोपी ने करौंधा पुलिस को बताया कि दो दिन से महिला भृत्य घर नहीं आ रही थी. जिसे मैं ढूंढ रहा था तो सुबह गांव की एक महिला ने बताया कि महिला का शव खेत में पड़ा हुआ है. तथा जांच पड़ताल के बाद सब कुछ स्पष्ट होने के पश्चात आरोपी संजय को पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ किया तो उसने उक्त जुर्म को कबूल कर लिया. जिसके बाद पुलिस ने मामला पंजीबद्ध करते हुए धारा 302 के तहत न्यायालय रिमांड में जेल भेज दिया.

Categorized in: