राजेन्द्र ठाकुर (राजू)बलरामपुर बलरामपुर शैक्षणिक सत्र 2023- 24 में बेहतर शैक्षणिक गुणवत्ता योग्य विद्यालय का संचालन का लक्ष्य निर्धारित कर नव पदस्थ जिला शिक्षा अधिकारी श्री राम ललित पटेल ने जिले के दूरस्थ अंचल के विद्यालयों का औचक निरिक्षण किया। निरिक्षण में बच्चों से सामान्य जानकारी पर चर्चा की एवं रुचि पूर्ण शैक्षणिक वातावरण बनाने का निर्देश उपस्थित शिक्षको को भी दिया। इसी तारतम्य में प्राथमिक शाला भेंडरी के प्रधान पाठक के वेतन रोकने के निर्देश दिए।साथ ही विद्यालय समय से आने की कसावट लाने के लिए जीपीएस ट्रैकिंग कैमरे से उपस्थिति देने का आदेश किया है।

Categorized in: