मनेंद्रगढ़ ! जिला पंचायत सदस्य ज्योत्सना राजवाड़े ने पूर्व विधायक के बयान पर तीखा पलटवार करते हुए कहा कि सरकार द्वारा लगातार विकास कार्यो की सौगात व विधायक गुलाब कमरो की लोकप्रियता से पूर्व विधायक चंपा देवी पावले घबराई हुई हैं इस लिए बौखलाहट में वो बेवजह की बयानबाजी कर रही हैं! ज्योत्सना राजवाड़े ने पूर्व सरकार और पूर्व विधायक पर तंज कसते हुए कहा कि 15 साल भाजपा की सरकार रही लेकिन भरतपुर सोनहत क्षेत्र को क्या मिला, खास कर पिछले पाऺच वार्षिय कार्यकाल में विधायक की क्षेत्र में कोई उपलब्धि नही रही, खुद विधायक का गृह क्षेत्र विकास से अछूता रहा उनके क्षेत्र में सड़के नही बन पाई किसान परेशान थे सिर्फ भाजपा के लोगो का विकास हुआ, कुछ विशेष लोग पूरे क्षेत्र पर हावी रहे! कांग्रेस की सरकार बनते ही जहां विधायक गुलाब कमरो के प्रयास से नागपुर क्षेत्र को धान खरीदी केंद्र की सौगात मिली किसानों के साथ न्याय हुआ, मुख्तियार पारा से सलका पक्की सड़क की मंजूरी मिली, चिरई पानी से नागपुर , नागपुर से हर्रा मुख्य सड़क से लोहरी ,पिपरिया से चिरई पानी तक पक्की सड़क, कैलाशपुर से बोडार, केशगवा से बसवाहि सोनारी,कटगोड़ी से दमुज लब्जी अन्य कई जगहों पर कही नई सड़को की स्वीकृति हुई तो कही, मरम्मत कार्य स्वीकृत हुआ! ज्योत्सना ने कहा कि पूरे क्षेत्र में विकास कार्य लगातार कराए जा रहे हैं ! भाजपा के 15 साल के कार्यकाल में सोनहत विकासखण्ड में सिर्फ 1 नया पंचायत बना लेकिन गुलाब कमरो ने सीएम भूपेश बघेल से निवेदन कर 10 ग्राम पंचायतों की स्वीकृति कराई ! आज पँचायत भवन और राशन गोदाम का कार्य भी शुरू है, जो सरकार बनने के बाद महज 1 साल और कुछ महीनों में ही हो गया ! क्षेत्र में सैकड़ो हैंड पम्प की स्वीकृति हुई, अस्पतालों में जरूरी चीजों की उलब्धता पर ध्यान दिया गया चिकित्सको की पदस्थापना हुई ज्योत्सना ने कहा कि भाजपा के लोग विकास कार्यो से इतने बौखलाए हुए है कि कुछ भी आरोप लगा रहे हैं ज्योत्सना ने कहा कि कार्य करने के लिए इच्छा शक्ति और लगन की जरूरत है जो विधायक गुलाब कमरो में है ! ज्योत्सना ने बजट की बात करते हुए कहा कि पहले बजट में कोरिया जिले को गिने चुने कार्य मिल पाते थे, आज बजट में गुलाब कमरो की प्रयास से रामगढ़ सेमरिया जैसे क्षेत्र के लिए कार्य स्वीकृत हो रहे हैं ये हमारे लिए किसी उपलब्धि से कम नही है !

राम गमन पथ हमारा गौरव

जिला पंचायत सदस्य ज्योत्सना राजवाड़े ने कहा कि कुछ लोग भगवान के नाम पर भी राजनीति करते हैं पर प्रदेश के मुखिया ने हमारे विधायक गुलाब कमरो के मांग पर राम गमन पथ की सौगात दी जो बहुत जल्द अपने अस्तित्व में आएगा ये हमारे क्षेत्र के लिए उपलब्धि है, उन्होंने सोनहत भरतपुर विधानसभा में गरीब आदिवासीयो के बेहतर शिक्षा के लिए एकलब्य विद्यालय की सौगात का भी जिक्र किया!

कोरोना संकट में भी नही रुके विकास कार्य

जिला पंचायत सदस्य ज्योत्सना राजवाड़े ने कहा कि विधायक गुलाब कमरो के नेतृत्व में कोरोना संकट में भी विकास कार्यो की रफ्तार कमजोर नही हुई, विधायक लगातार क्षेत्र पर सजग प्रहरी की तरह डटे रहे, शासकीय जगहों पर ऑटोमेटिक सेनेटाइजर मशीन लगवाई खुद भी मास्क व सेनेटाइजर का लगातार वितरण किया, गरीबो बे सहाय व जरूरत मन्दो को आर्थिक सहायता प्रदान किया, जबकि पूर्व विधायको ने इलाज के नाम पर अपने अपने लोगो को राशि का वितरण किया, इस लिए पूर्व विधायक को खुद आईना देखने की जरूरत है!

Categorized in: